Delhi Murder : दिल्ली में दिल दहलाने वाली वारदात, पति ने पत्नी और 3 बच्चों की बेहरमी से की हत्या
राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी और बच्चों का गला रेत दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।#WATCH | Delhi | Rubi, Relative of the victims says, “...I saw that all of them were lying dead and their throats were slit...I don\“t know who murdered them...“ https://t.co/IGcSqSVnR2 pic.twitter.com/YVrtAeBZwC — ANI (@ANI) February 25, 2026
बता दें कि, ये खौफनाक घटना दिल्ली के आउटर नॉर्थ इलाके में स्थित चंदन पार्क, सर्वोदय विद्यालय के पास घटी है। एसपी बादली थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक घर में तीन लड़कियों और एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो एक कमरे में तीन नाबालिग बच्चियां और एक महिला मृत पड़ी मिलीं। चारों के गले किसी धारदार हथियार से काटे गए थे। तुरंत क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को जांच के लिए बुलाया गया।
संबंधित खबरें
PM Modi Israel Visit: इजरायल के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, बोले- \“रणनीतिक साझेदारी को मिलेंगे नए लक्ष्य\“ अपडेटेड Feb 25, 2026 पर 12:02 PM
Chhattisgarh Murder: पड़ोसी ने सोते समय परिवार पर कुल्हाड़ी से किया हमला, 9 साल के मासूम समेत तीन की मौत अपडेटेड Feb 25, 2026 पर 12:14 PM
PM Modi Israel Visit: पीएम मोदी आज से अपनी दो दिवसीय इजरायल यात्रा पर, रक्षा और टेक्नोलॉजी सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार अपडेटेड Feb 25, 2026 पर 10:55 AM
हत्या के बाद पति फरार
जांच में सामने आया कि मृत महिला का नाम अनीता था और उसके साथ उसकी तीन नाबालिग बेटियों की हत्या की गई। महिला का पति मुंचन केवट घटना के बाद से फरार है और उसे इस मामले का मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है। पड़ोसियों ने सबसे पहले घर के अंदर शव देखे और पुलिस को सूचना दी। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की तलाश के लिए कई पुलिस टीमें बनाई गई हैं। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
पुलिस ने दी ये जानकारी
वहीं इस पूरे वारदात में दिल्ली में DCP आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट, हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया कि, “समयपुर बादली के चंदन पार्क इलाके से रात 8 बजे एक PCR कॉल मिली थी। एक कमरे में एक लाश मिलने की जानकारी मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। अनीता नाम की एक महिला की पहचान हो गई है। उसकी और उसकी तीन बेटियों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पति मौके से फरार है...हम आगे की जांच कर रहे हैं...मुख्य शक पति पर है, जो अभी भी फरार है।“
Pages:
[1]