cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

गोरखपुर में दिन-रात काम, इसी हफ्ते नार्मल से घंटाघर तक बन जाएगी सड़क

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/ghantaghar-1772003745225_m.webp

27 अप्रैल तक काम पूरा करने की आखिरी तिथि। जागरण



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नार्मल से पांडेयहाता होते हुए घंटाघर तक विरासत गलियारा इसी हफ्ते पूरी तरह तैयार हो जाएगा। इसी रूट पर भगवान नरसिंह की शोभा यात्रा निकलती है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) के निर्माण खंड दो के अभियंता दिन-रात काम करा रहे हैं।

नार्मल से घंटाघर तक सड़क पर गिट्टी का काम पूरा होने के बाद अब डामर की तैयारी तेज हो गई है। साथ ही नालों पर स्लैब भी रखा जा रहा है। धर्मशाला से रेती चौक तक का काम भी तेजी से चल रहा है।

विरासत गलियारा के दायरे में आ रहे निर्माण कार्यों को ध्वस्त करने के साथ ही नाला का काम पूरा कराया जा रहा है। ज्यादातर स्थानों पर नाला का निर्माण पूरा होने के करीब है।

लोक निर्माण विभाग में निर्माण खंड दो के अधिशासी अभियंता अरविंद सिंह ने कहा कि दिन-रात काम चल रहा है। विरासत गलियारा का काम पूरा करने की आखिरी तिथि 27 अप्रैल निर्धारित है लेकिन हमने मार्च में ही काम पूरा कराने का लक्ष्य रखा है। होली के पहले पांडेयहाता से घंटाघर तक का काम पूरा करा लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर मंडल में बनेंगे \“पंचायत उत्सव भवन\“, ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेंगे मांगलिक कार्यक्रमों के लिए आधुनिक स्थल

बक्शीपुर में उपकेंद्र स्थानांतरण का काम नहीं हुआ शुरू
विरासत गलियारा की जद में बक्शीपुर का न्यू बिजली उपकेंद्र भी आ रहा है। इस उपकेंद्र की जगह दूसरा उपकेंद्र बनाया जाना है लेकिन अब तक इसका काम शुरू नहीं हो सका है। जब तक नया उपकेंद्र नहीं बन जाता, विरासत गलियारा का काम नहीं हो पाएगा। लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के कहना है कि जल्द काम शुरू कराने के लिए बिजली निगम के अभियंताओं से बात चल रही है। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: गोरखपुर में दिन-रात काम, इसी हफ्ते नार्मल से घंटाघर तक बन जाएगी सड़क