पत्नी और बेटे बोले- हत्यारोपी बहनों को मिले कड़ी सजा, मुजफ्फरनगर में पिता की हत्या की थी
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/muzaffarnagar-father-murder-1772005843681_m.webpजागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। गांव मोरना में रोक-टोक करने पर बेटियों द्वारा चाकू से गोदकर पिता की हत्या किए जाने की घटना पर लोग दूसरे दिन भी सहमे रहे।
गांव के गली मुहल्ला, बस स्टैंड व बाजार में हर तरफ घटना को लेकर बातें हो रही हैं। मंगलवार को मृतक के घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। वहीं मृतक की पत्नी व बेटों ने कहा कि हत्या करने वाली दोनों बहनों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना में सोमवार की सुबह 55 वर्षीय किसान रामप्रसाद का लहूलुहान शव घर के अंदर दरवाजे के पास पड़ा मिला था।
पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम की सहायता से घटनास्थल की गहनता से जांच कर शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया था। पुलिस को तलाशी के दौरान कमरे में भूसा से कपड़ो की एक पोटली को बरामद हुई, जिसमें ख़ून से सनी तीन चुनरियां व सलवार कमीज, जूते बरामद हुए।
मृतक के बेटे अमित ने अपनी दोनों बहनों 32 वर्षीय कोमल व एक नाबालिग के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। काेमल को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया, जबकि नाबालिग को राजकीय संप्रेक्षण गृह गौतमबुद्धनगर भिजवाया गया है।
दोनों ने पुलिस की पूछताछ में पिता की हत्या करना स्वीकार किया था तथा हत्या में प्रयुक्त सब्जी काटने वाले दो चाकुओं को बरामद कराया था। पोस्टमार्टम के उपरांत सोमवार की शाम को रामप्रसाद के शव काे शुकतीर्थ ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया।
मंगलवार को मृतक रामप्रसाद के घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। वहीं मृतक की पत्नी चन्द्रकली व बेटे अमित व सुमित ने दोनों बहनों के लिए कड़ी सज़ा की मांग की है।
हत्या का उद्देश्य अनसुलझी पहली
रामप्रसाद की हत्या को लेकर गांव में चर्चाएं जारी हैं। गली, नुक्कड़ से लेकर घरों में लोग हत्या के कारण को लेकर एक दूसरे से सवाल कर रहे हैं कि मात्र रोकटोक ही अगर हत्या का कारण है तो यह बड़ी सामाजिक क्षति है। घर का जिम्मेदार क्या अब परिवार के बीच ही असुरक्षित महसूस करेगा।
लाड़ प्यार से भाई को खिलाई थी खीर, पिता ने खाई दो कटोरी
मृतक की पत्नी चन्द्रकली ने बताया कि रविवार को कोमल ने परिवार के लिए गोभी की सब्जी व दूध की खीर बनाई थी।
भोजन के बाद कोमल अलग अलग कटोरी में खीर लेकर आई तथा अपने पिता व मुझे दी तथा अमित ने जब खीर खाने मना किया तो बहन ने बड़े लाड़ प्यार से खीर खाने पर जोर दिया। वहीं, पिता ने दो कटाेरी खीर खाई तथा छोटे भाई सुमित को भी दुलार देते हुए खीर खिलाई।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/25/template/image/image-(2)-1772005870965.png
नशीली गोलियां देने वाले का भी पता चले
चन्द्रकली ने बताया कि कोमल घर का सभी कार्य मिलजुल करती थी। जंगल भी संग जाया करती थीं। पिछले कई दिनों से दोनों बहनों का व्यवहार बदला हुआ था।
दोनों अक्सर छोटी छोटी बात पर झगड़ती थीं। दोनों पर कोई पाबंदी अथवा रोकटोक नहीं थी। बेटियों को नशीली गोलियां उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति के पता लगाने की मांग पुलिस से की है।
कोमल की शादी का प्रयास था
चन्द्रकली ने बताया कि कोमल की शादी के प्रयास जारी थे।बीते सप्ताह वह कोमल के रिश्ते को लेकर मुकंदपुर गांव गये थे, वह आठवीं कक्षा तक पढ़ी है जबकि आरोपित छोटी बेटी 11वीं कक्षा की छात्रा है।
वहीं, अमित का कहना है कि हत्या के बाद पिता का मोबाइल गायब है उस पर काल भी जा रही है। वहीं एक टेबलेट भी गायब है जो पढ़ाई के दौरान उसे मिला था। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]