deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, कहा- मोदी का विरोध करते-करते देश विरोध पर उतरे

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/shahnwaj-hussain-1772007304928_m.webp

शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला



जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ(नालंदा)। भाजपा कार्यालय के अटल सभागार में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाशिविर में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन और धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष रणवीर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
देश विरोधी काम कर रहे हैं राहुल

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है विपक्ष के नेता राहुल गांधी मोदी का विरोध करते करते देश का विरोध करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि आज बिहार में देश का चौथा बड़ा हवाई अड्डा सोनपुर में बन रहा है। अब बिहार के लोग सीधे अमेरिका और सिंगापुर पहुंच जाएंगे।

उन्होंने एआई समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन को नंगापन बताते हुए एनएसए लगाने की मांग की।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमारके नेतृत्व की सराहना करते हुए राज्य में सुशासन की बात कही।लेकिन जब सत्ता दल के विधायक का मंत्रियों से भ्रष्टाचार और पीएम आवास योजना पर कमीशन का मुद्दा उठाने की बात पत्रकारों ने सवाल पूछा तो रोजा की बात कह कर कन्नी काट गए।
धार्मिक न्यास मठ मंदिरों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है

धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष रणवीर नंदन ने कहा कि मठ-मंदिरों के संरक्षण और विकास को लेकर व्यापक योजना बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध धार्मिक स्थलों की अनुशंसा पर भी विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मठ-मंदिर केवल पूजा-अर्चना के केंद्र न रहकर सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों का भी केंद्र बनें। जरूरतमंद बेटियों की शादी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अखाड़ों के पुनर्जीवन की दिशा में पहल की जाएगी।

बाबा मणिराम अखाड़ा में फिर से कुश्ती की परंपरा को बढ़ावा देने और धर्मशालाओं के जीर्णोद्धार की भी बात कही गई। उन्होंने कहा कि पूर्णिमा और अमावस्या के दिन सत्यनारायण भगवान की कथा की संस्कृति हर घर में हो।

उन्होंने बताया कि दो दिनों के दौरे के दौरान जिले के प्रमुख मंदिरों का अवलोकन कर आगे की नीति तैयार की जाएगी। कार्यक्रम में संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा, जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, कहा- मोदी का विरोध करते-करते देश विरोध पर उतरे