महराजगंज में भीषण सड़क हादसा: खड़ी ट्राली से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/accimrh-1772008338235_m.webpबाएं से मृतक सनी शर्मा और धर्मेन्द्र की फाइल फोटो। जागरण
संवाद सूत्र, पनियरा, (महराजगंज)। सड़क पर खड़ी ट्राली में भिड़ने से बाइक सवार दो युवकों की मृत्यु हो गई। घटना पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डिंगुरी स्थित बागीचे के पास मुजुरी पनियरा मार्ग पर शाम सात बजे की है। हादसे में करमहिया निवासी 40 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह और फरेंदा निवासी 28 वर्षीय सनी शर्मा की मृत्यु हो गई।
धर्मेंद्र सिंह करमहिया चौराहे पर किराने की दुकान चलाते थे, जबकि फरेंदा के रघुनाथपुर निवासी सनी शर्मा करमहिया चौराहे पर सैलून की दुकान चलाते थे। एक स्थान पर दुकान का संचालन करने के कारण दोनों में काफी अच्छी दोस्ती थी।
रात में दोनों बाइक से मुजरी आ रहे थे। इसी दौरान डिंगुरी स्थित बागीचे के पास मुजुरी-पनियरा मार्ग पर खड़ी ट्राली से उनकी बाइक पीछे से भिड़ गई। बताया जाता है कि ट्राली के पीछे का एक्सल टूट जाने के कारण चालक ट्राली छोड़ कर ट्रैक्टर लेकर चला गया था।
यह भी पढ़ें- लेखपाल की बड़ी लापरवाही, 30 और छह वर्ष पहले मृत किसानों पर दर्ज कराया अवैध कब्जेदारी का मुकदमा
रात के समय जब बाइक सवार उधर से गुजरे तो अचानक सामने खड़ी ट्राली न देखकर अनियंत्रित हो गए और जाकर भिड़ गए। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों युवकों के शव को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]