ट्यूशन पढ़ाते समय छात्राओं के साथ करता था गंदा काम, शेखपुरा की पॉक्सो कोर्ट ने टीचर को सुनाई 20 साल की सजा
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/Court-1772010787293_m.webpबच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने पर कोर्ट ने सुनाई सजा। सांकेतिक फोटो
जागरण संवाददाता, शेखपुरा। नाबालिग छात्राओं (दोनों सगी बहन है) से अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक गौतम कुमार केशरी को शेखपुरा की विशेष पाक्सो न्यायालय ने 20 वर्ष कारावास की सजा सुनाई है।
विशेष लोक अभियोजक नाइला बेगम ने बताया न्यायालय ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी किया गया है। जुर्माना नहीं भरने पर आरोपी शिक्षक को 6 माह अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी होगी।
न्यायालय ने दोनों पीड़ित नाबालिग बहनों को दो-दो लाख रुपया का आर्थिक मुआवजा भी देने का आदेश दिया है। यह मुआवजा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से सरकार देगी।
घरों में जाकर पढ़ाता था आरोपी
अपनी ही नाबालिग छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने की यह घटना शेखपुरा नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले की तीन वर्ष पुराना है। 25 वर्षीय गौतम कुमार केशरी घरों पर जाकर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था।
इसी में वह एक घर में दो नाबालिग सगी बहनों को भी पढ़ाता था। पढ़ाने के क्रम में गौतम अपने स्मार्ट मोबाइल फोन को अश्लील वीडियो दिखाकर दोनों सगी बहनों के साथ अश्लील हरकत करता था।
कई दिन शिक्षक के शोषण की शिकार होने के बाद एक बहन ने अपनी मां से शिक्षक की शिकायत की। शुरू में तो मां को अपनी बेटी की शिकायत पर थोड़ा भी विश्वास नहीं हुआ।
सीसीटीवी फुटेज से सामने आई सच्चाई
मां को लगा पढ़ाई से बचने से शिक्षक पर झूठे आरोप लगा रही है। जब दूसरी बेटी ने भी मां से इसकी शिकायत की तो कमरे में लगे सीसीटीवी के फुटेज देखा। सीसीटीवी फुटेज देखा तो शिक्षक गौतम की सारी काली करतूत सामने आ गई।
गौतम कई दिनों से दोनों नाबालिग सगी बहनों का यौन शोषण कर रहा था। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इधर जानकारी में बताया गया 3 वर्ष चली न्यायिक कार्यवाही में छात्राओं के पिता पर कई बार दूसरे लोगों ने परोक्ष रूप से सुलह करने का दबाब बनाया, मगर आरोपी शिक्षक को सजा दिलाने को लेकर अडिग रहा।
यह भी पढ़ें- बक्सर में शादी के स्टेज पर फिल्मी अंदाज में प्रेमी ने चलाई गोली, गंभीर हालात में दुल्हन वाराणसी रेफर
यह भी पढ़ें- पुलिस को देख भाग रहे शराब तस्कर की कार दुर्घटनाग्रस्त, झारखंड नंबर की गाड़ी से 925 बोतल शराब बरामद
https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]