प्रयागराज में पत्नी मायके से नहीं लौटी तो पति ने की आत्महत्या, चार बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/man-suicide-in-prayagraj-1772012508851_m.webpजागरण संवाददाता, प्रयागराज। थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगदीशपुर गांव में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
घरेलू विवाद और पत्नी के ससुराल से वापस न आने के चलते 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची लालापुर पुलिस ने परिजनों की आपसी सहमति के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर निवासी ज्ञान चंद्र निषाद 32 वर्ष, पुत्र गुलाब चंद्र निषाद का अपनी पत्नी उमा देवी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक, ज्ञान चंद्र अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था, लेकिन उमा देवी के साथ वापस न आने से वह काफी क्षुब्ध था।
रात्रि उसने घर के भीतर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि मृतक को नशे की लत थी, जिसके कारण अक्सर घर में तनाव की स्थिति बनी रहती थी, जिसकी वजह से पत्नी अपने पति के इस कार्य से नाराज रहती थी।
मृतक ज्ञानचंद्र अपने पीछे चार छोटी बेटियों को छोड़ गया है, जिनकी उम्र 5 वर्ष से कम है। पिता की मौत के बाद इन मासूमों के सिर से साया उठ गया है। मृतक के पिता गुलाब चंद्र निषाद के दो बेटे और एक बेटी है, जिनमें से ज्ञान चंद्र की इस असमय मृत्यु से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसआई भूपेंद्र सिंह चौहान और हल्का प्रभारी अमित यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को कब्जे में लिया।
मृतक और ससुराल पक्ष के लोगों ने आपसी सहमति से पोस्टमार्टम न कराने का निर्णय लिया। ग्राम प्रधान की उपस्थिति में लिखित सहमति के बाद पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार हेतु परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
एसएसआई भूपेंद्र सिंह चौहान ने लोगों को बताया कि नशे की लत से बाहर निकले क्षेत्र में कहीं भी अवैध नशा कारोबार हो रहा है तो उसे बंद कर दिया जाए नहीं तो पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]