deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

तेरा पिता मंदिर में जल चढ़ाता है तो तू नमाज पढ़ने क्यों जाता है? कांवड़ लाने पर मुस्लिम को पीटा; एसपी से गुहार

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/hapur-7-1772012780469-1772012785291_m.webp

पिता के कांवड़ लाने पर बेटे को नमाज पढ़कर लौटे वक्त पीटा। फोटो: सांकेतिक



जागरण संवाददाता, हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर में कांवड़ लाकर मंदिर में जल चढ़ाने को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक मुस्लिम परिवार के साथ मारपीट कर दी। काफी समय से पीड़ित परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है। मामले में पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

शिकायती पत्र में गांव हरसिंहपुर के मईनुद्दीन ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें एक पुत्री और दो पुत्र दिव्यांग हैं। बच्चों के स्वास्थ्य लाभ की मन्नत मांगते हुए उसने संकल्प लिया था कि हरिद्वार से गंगाजल लाकर गांव के शिव मंदिर में चढ़ाएगा।

इसी क्रम में वह हरिद्वार से गंगाजल लाए और शिवरात्रि पर मंदिर में जलाभिषेक किया था। गांव लौटने पर ग्रामीणों ने उसका स्वागत भी किया। आरोप है कि इसके बाद गांव के कुछ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पीड़ित व उसके परिवार को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

23 फरवरी की रात करीब आठ बजे उनका बेटा फरदीन मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही कुछ मुस्लिम युवकों ने बेटे को रोक लिया। बेटे से यह कहकर मारपीट की कि जब पिता मंदिर में जल चढ़ा आए हैं तो वह मस्जिद में नमाज पढ़ने क्यों जाता है?

शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर पुत्र को बचाया। पीड़ित का आरोप है कि अगले दिन वह थाना हाफिजपुर रिपोर्ट दर्ज कराने गया, लेकिन पुलिस ने उसकी तहरीर दर्ज नहीं की। उल्टा उनके पुत्र फरदीन व अनस गिरफ्तार दिखाकर चालान कर दिया।

बाद में दोनों की जमानत उपजिलाधिकारी न्यायालय से कराई गई। आरोपित अभी भी पीड़ित व उसके परिवार को लगातार धमकी दे रहे हैं और घर पर ईंट-पत्थर फेंकवाकर दहशत फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले में शिकायती पत्र मिला है। अधिकारिक स्तर से जांच कराई जा रही है। जांच के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हापुड़ जेल के निर्माण में 4 करोड़ का घोटाला, पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया; 9 अन्य की तलाश जारी https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: तेरा पिता मंदिर में जल चढ़ाता है तो तू नमाज पढ़ने क्यों जाता है? कांवड़ लाने पर मुस्लिम को पीटा; एसपी से गुहार