Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

हावड़ा में प्रमोटर की प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारकर हत्या, सिर और सीना किया छलनी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/Howrah-Killing-1772014311193_m.webp

हावड़ा में प्रमोटर की हत्या।



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हावड़ा शहर के गोलाबाड़ी थाना क्षेत्र के पिलखाना इलाके में बुधवार तड़के एक प्रमोटर की हत्या से सनसनीखेज फैल गईं। दो हमलावरों ने प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारकर प्रमोटर की हत्या कर दी।

मृतक प्रमोटर का नाम शफीक खान है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 4:10 बजे घटी। बाइक से आए दो हमलावरों ने प्वाइंट ब्लैंक रेंज से प्रमोटर पर चार राउंड फायरिंग की। सिर और सीने में गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर भाग निकले।
हत्या के पीछे रंगदारी

पुलिस के अनुसार, प्राथमिक अनुमान है कि पुरानी दुश्मनी और कथित तौर पर रुपये की मांग को लेकर यह हमला किया गया। परिवार का भी आरोप है कि हत्या के पीछे रंगदारी का मामला है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: बंगाल के कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, \“आरडीएक्स\“ वाले ई-मेल से मचा हड़कंप https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: हावड़ा में प्रमोटर की प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारकर हत्या, सिर और सीना किया छलनी