कानपुर में क्यों लागू हुई कलर कोडिंग प्रणाली? सात जोन में बंटा शहर; 5 मार्च तक चलेगा अभियान
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/kanpur-city-(1)-1772014825014_m.webpजागरण संवाददाता, कानपुर। शहर की यातायात व्यवस्था के लिए नासूर बन चुके ई-रिक्शा और ई-आटो को व्यवस्थित करने के लिए यातायात पुलिस ने एक बार फिर से शहर को सात जोन में बांटकर ई-रिक्शा और ई-आटो के लिए कलर कोडिंग और क्यूआर कोड व्यवस्था लागू की है, जिसकी निगरानी इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आइटीएमएस) के जरिए होगी।
इसके लिए शहर के 37 थानों के साथ ही यातायात पुलिस लाइन में निशुल्क पंजीयन कर कलरकोड और क्यूआर कोडयुक्त स्टीकर दिया जाएगा।
बुधवार से ट्रैफिक लाइन से पंजीकरण अभियान की शुरुआत की गई। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने ई आटो पर कलर कोड युक्त स्टीकर चिपकाकर उसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
डीपी यातायात रवीन्द्र कुमार ने बताया कि पंजीकरण के लिए ट्रैफिक लाइन में दो काउंटरों के साथ शहर के सात जोन के 37 थानों में पंजीकरण कराया जाएगा।
एडीसीपी यातायात राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि यह पंजीकरण अभियान 25 फरवरी से पांच मार्च तक चलेगा। इस अवधि के बाद भी अगर किसी आटो या ई रिक्शा में यह नहीं लगा पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर सभी चार जोन के यातायात निरीक्षक और कलर कोड युक्त स्टीकर उपलब्ध कराने वाली संस्था यंग इंडियन के संचित अग्रवाल समेत सभी सदस्य भी मौजूद रहे। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]