25600 के पार क्यों नहीं टिक पा रहा Nifty? फिर से हावी बिकवाली, समझें बाजार में गिरावट के कारण
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/share-(2)-1772014806122_m.webpशेयर बाजार शुरुआती बढ़त गंवाकर हरे निशान में बंद हुआ।
नई दिल्ली। शेयर बाजार (Share Market) के लिए 25 फरवरी का दिन फिर से निराश करने वाला रहा, क्योंकि मार्केट ने अच्छी शुरुआत के बाद सारी बढ़त गंवा दी। निफ्टी50 ने 25652 का इंट्रा डे हाई लगाया और 25482 पर क्लोज हुआ। खास बात है कि आज के सत्र में आईटी शेयरों में रिकवरी देखने को मिली, साथ ही मेटल, फार्मा और स्माॉलकैप शेयरों में जोरदार खरीदारी देखी गई। लेकिन, अन्य सेक्टर्स में खरीदारी का रुझान फीका रहा।
सेंसेक्स 82,276 पर (+0.06%) और निफ्टी 25,482 पर (+0.23%) बंद हुआ। हालांकि दिन के मध्य में निफ्टी 25,650 के करीब से फिसलकर 25,450 तक आया, लेकिन आखिरी घंटे में रिकवरी देखने को मिली। बैंक निफ्टी लगभग सपाट रहा, जो दर्शाता है कि बड़ी तेजी फिलहाल सीमित दायरे में है।
मेटल सेक्टर में तेजी
सेक्टोरल तस्वीर में मेटल सेक्टर 2.7% उछला, जिसमें टाटा स्टील करीब 2.6% की बढ़त के साथ टॉप गेनर्स में रहा। ऑटो और फार्मा में भी मजबूती दिखी। दूसरी ओर, PSU बैंक और FMCG में हल्का दबाव रहा। SBI, रिलायंस और कुछ भारीभरकम शेयरों में गिरावट ने इंडेक्स की तेजी को सीमित रखा।
क्या रेंज में फंसा इंडेक्स?
मार्केट एक्सपर्ट अभिषेक भट्ट ने कहा कि तकनीकी रूप से निफ्टी अभी भी 25,450–25,650 की रेंज में फंसा है। 25,650 के ऊपर क्लोजिंग आने पर 25,800–26,000 की ओर रास्ता खुल सकता है, जबकि 25,400 के नीचे कमजोरी बढ़ सकती है। मार्केट ब्रेड्थ मिश्रित रही, जो संकेत देती है कि फिलहाल सिलेक्टिव शेयरों में तेजी का दौर है। कुल मिलाकर, बाज़ार में घबराहट नहीं लेकिन आक्रामक उत्साह भी नहीं — स्टॉक-specific मूव्स का समय है। कल की दिशा के लिए 25,650 और 25,400 पर नज़र रहेगी।
ये भी पढ़ें- IRFC Shares: OFS के एलान से इस रेलवे शेयर में आई भारी गिरावट, समझें क्या करने जा रही है सरकार?
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी एक्सपर्ट की राय पर आधारित है, यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।) https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]