भिवानी: नकल मुक्त परीक्षा के लिए गांव का पहरा, ढिगावा जाटान की पंचायत ने पेश की मिसाल; केंद्र के बाहर खुद दे रहे हैं पहरेदारी
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/Sarpanch-and-team-1772017639717_m.webpपरीक्षा केंद्र पर तैनात सरपंच और उनकी टीम (फोटो: जागरण)
संवाद सूत्र, ढिगावा मंडी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। शिक्षा बोर्ड और प्रशासन नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए प्रयास कर रहा है।
इस बीच भिवानी जिले के ढिगावा मंडी क्षेत्र के ढिगावा जाटान गांव की ग्राम पंचायत गांव के सरकारी स्कूल में बने परीक्षा सेंटर के बाहर खुद पहरेदारी कर रही हैं, ताकि कोई भी परीक्षा सेंटर में नकल न कर सके।
बता दें कि ढिगावा जाटान में पहले दिन 12वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई जिसमें क्षेत्र के 297 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी तो वहीं दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। ढिगावा जाटान के सरपंच धर्मवीर सिंह नेहरा और उनकी टीम पुलिस प्रशासन के साथ बैठक करके परीक्षा केंद्र के बाहर पूरी तरह से अलर्ट हैं। सरपंच और प्रशासन नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए सरपंच खुद पहरेदारी कर नकल रोकने में लगे हुए हैं। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]