Chikheang Publish time 2 hour(s) ago

भारत समेत 40 देशों पर सऊदी अरब का कड़ा एक्शन, इन दो चीजों को पूरी तरह किया बैन; लिस्ट में चीन भी शामिल

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/SA-(3)-1772022004293_m.webp

अब भारत से सऊदी अरब नहीं जाएगा चिकन और अंडा (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सऊदी अरब ने पोल्ट्री और टेब एग (खाने वाले अंडे) के आयात नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए फैसले के तहत 40 देशों से पूरी तरह आयात पर रोक लगा दी गई है, जबकि 16 देशों के कुछ राज्यों और शहरों से आयात पर आंशिक प्रतिबंध लगाया गया है।

यह कदम बर्ड फ्लू जैसी बीमारियों के खतरे को देखते हुए उठाया गया है। यह निर्णय सऊदी फूड एंड ड्रग अथॉरिटी ने जारी किया है। इसका मकसद सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा करना और देश में खाद्य सरक्षा को मजबूत बनाना है।
अपडेट होती रहेगी सूची

प्राधिकरण ने कहा है कि प्रतिबंधित देशों की सूची समय-समय पर वैश्विक स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर अपडेट की जाती रहेगी। कुछ देशों पर 2004 से ही प्रतिबंध लागू है, जबकि कुछ को बाद में जोखिम के आकलन के आधार पर जोड़ा गया है।

मुख्य चिंत बर्ड फ्लू के प्रकोप को लेकर है। वैश्विक स्तर पर बीमारियों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और उसी के अनुसार नियमों में बदलाव किया जाता है।
किन 40 देशों पर लगाया गया पूरी तरह प्रतिबंध?

[*]अफगानिस्तान
[*]अजरबैजान
[*]जर्मनी
[*]इंडोनेशिया
[*]ईरान
[*]बोस्रिया और हर्जेगोविना
[*]बुल्गारिया
[*]बांग्लादेश
[*]ताइवान
[*]जिबूती
[*]दक्षिण अफ्रीका
[*]चीन
[*]इराक
[*]घाना
[*]फलस्तीन
[*]वियतनाम
[*]कंबोडिया
[*]कजाकिस्तान
[*]कैमरून
[*]दक्षिण कोरिया
[*]उत्तर कोरिया
[*]लाओस
[*]लीबिया
[*]म्यांमार
[*]यूनाइटेड किंगडम
[*]मिस्र
[*]मैक्सिको
[*]मंगोलिया
[*]नेपाल
[*]नाइजर
[*]नाइजीरिया
[*]भारत
[*]हांगकांग
[*]जापान
[*]बुर्किना फासो
[*]सूडान
[*]सर्बिया
[*]स्लोवेनिया
[*]आइवरी कोस्ट
[*]मोंटेनेग्रो

इन 16 देशों में आंशिक प्रतिबंध

पूरी तरह प्रतिबंध के अलावा 16 देशों के कुछ राज्यों और शहरों पर आंशिक रोक लगाई गई है। इन देशों में ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, इटली, बेल्जियम, भूटान, पोलैंड, टोगो, डेनमार्क, रोमानिया, जिम्बाब्वे, फ्रांस, फिलीपींस, कनाडा, मलेशिया, ऑस्ट्रिया और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो शामिल हैं।

इन देशों में पूरे देश पर नहीं बल्कि सिर्फ कुछ तय क्षेत्रों से आयात रोका गया है। यह कदम भी बर्ड फ्लू और अन्य पशु रोगों के खतरे को ध्यान में रखकर उठाया गया है।
हीट-ट्रीटेड उत्पादों को मिल सकती है छूट

प्राधिकरण ने साफ किया है कि ऐसे पोल्ट्री उत्पाद जिन्हें पर्याप्त हीट ट्रीटमेंट किया गया हो, उन्हें अस्थायी प्रतिबंध से छूट मिल सकती है। लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी:

[*]उत्पाद सभी तय स्वास्थ्य मानकों और नियमों पर खरा उतरे।
[*]उसके साथ वैध हेल्थ सर्टिफिकेट हो।
[*]सर्टिफिकेट निर्यात करने वाले देश की अधिकृत सरकारी संस्था द्वारा जारी किया गया हो।
[*]यह प्रमाणित हो कि प्रोसेसिंग से बर्ड फ्लू या न्यूकैसल रोग का वायरस खत्म हो चुका है।
[*]उत्पाद किसी मान्यता प्राप्त और स्वीकृत फैक्ट्री से आया हो।


इजरायल पहुंचे PM मोदी: दुनिया में सबसे ज्यादा ट्रैक किया गया पीएम मोदी का विमान, लाखों लोगों ने देखा लाइव https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: भारत समेत 40 देशों पर सऊदी अरब का कड़ा एक्शन, इन दो चीजों को पूरी तरह किया बैन; लिस्ट में चीन भी शामिल