cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

कठुआ में एसीबी ने रावी स्टोन क्रशर पर मारा छापा, जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री के भाई विजय चौधरी पर शिकंजा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/Kathua-raids-of-ACB-1772024713620_m.webp

जम्मू, नौशेरा और राजोरी में भी विजय चौधरी के आवास पर छापे पड़े।



जागरण संवाददाता, कठुआ। एंटी करप्शन ब्यूरो ने बुधवार कठुआ के कीड़ियां गंडयाल स्थित रावी स्टोन क्रशर पर छापा मारा। इस दौरान क्रशर का रिकार्ड चेक किया गया। साथ ही वहां मौजूद सामग्री की निशानदेही भी की और सामग्री के सैंपल भी उठाए।

बताया जा रहा है कि यह क्रशर पंजाब के एक पूर्व विधायक जोगिंदर पाल का है, जिसमें जम्मू कश्मीर पुलिस के इंस्पेक्टर विजय चौधरी भी पार्टनर हैं। विजय चौधरी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सुरिंद्र चौधरी के भाई हैं। विजय चौधरी के जम्मू स्थित एक स्टोन क्रशर पर भी बुधवार को एसीबी का छापा पड़ा है। साथ ही उनके नौशेरा, राजोरी और जम्मू स्थित आवास पर भी छापे पड़े।

जानकारी के अनुसार जम्मू से आई टीम ने कठुआ के डीएमओ वरिंद्र सिंह और पुलिस टीम की मौजूदगी सुबह 11 बजे रावी स्टोन क्रशर पर छापा मारा। टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। यहीं नहीं, इस क्षेत्र में मौजूद अन्य स्टोन क्रशर में भी अफरा तफरी का माहौल रहा।
इलेक्ट्रानिक उपकरण भी जब्त किए

छापा मारने के दौरान टीम ने क्रशर का पूरा रिकार्ड चेक किया गया। देर शाम तक टीम रिकार्ड चेक करती रही और वहां मौजूद कई लोगों से पूछताछ की गई।क्रशर पर मौजूद स्टाफ की टीम के साथ बहसवाजी भी हुई। बावजूद इसके टीम ने अपना काम जारी रखा और पूछताछ की। देर शाम के बाद टीम ने वापस लौटते वक्त कई तरह का रिकार्ड जब्त कर लिया। कई तरह के इलेक्ट्रानिक उपकरण भी जब्त किए।

बता दें कि इसी क्षेत्र में उक्त स्टोन क्रशर पर एक बार पहले भी खनन विभाग का छापा पड़ चुका है। तब पंजाब के पूर्व विधायक और जम्मू कश्मीर पुलिस के बीच जमकर बवाल हुआ था। बताया जा रहा है कि तत्कालीन विधायक ने खनन विभाग के संयुक्त निदेशक और पुलिस टीम को एक कमरे में बंद कर दिया था। इसके बाद कठुआ से बड़े स्तर पर पुलिस पहुंची। पंजाब पुलिस भी पहुंची और तब जाकर मामला सुलझा।
केजीएफ से कम नहीं स्टोन क्रशर वालों का साम्राज्य

बता दें कि शहर के रावी स्थित बागभली और कीड़ियां गंडयाल क्षेत्र में स्टोन क्रशर का एक बड़ा नेटवर्क है। बिना किसी खनन ब्लाक के भी इस इलाके में 20 से 25 स्टोन क्रशर चल रहे हैं। हर एक स्टोन क्रशर ने अपने आसपास कम से कम भी 20 से 30 फुट ऊंचा निर्माण सामग्री का डंप लगा रखा है।

जो देखने में दक्षिण की सुपरहिट मूवी केजीएफ की कोयले की खान से कम नहीं लगता। इन क्षेत्रों में दिन को जाते वक्त आम शख्स घबरा जाए। कई बार इस क्षेत्र में कार्रवाई करने के लिए पहुंची पुलिस और खनन विभाग की टीमों को पंजाब और कठुआ के माफियाओं का विरोध झेलना पड़ रहा है।
रावी का सीना छलनी करने में लगे क्रशर मालिक

बता दें कि कठुआ में रावी अवैध खनन का सबसे बड़ा गढ़ है। जिसे पंजाब और कठुआ के स्टोन क्रशर मालिक जमकर लूट रहे हैं। यूं कहा जाए कि रावी का सीना लगातार छलनी किया जा रहा है। खनन विभाग की कार्रवाई के बावजूद स्टोन क्रशर मालिक सुधरने का नाम नहीं ले रहे।
खनन में शामिल 17 वाहन जब्त किए गए

जिला पुलिस की ओर से अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई की गई है। बसोहली, राजबाग और कठुआ पुलिस स्टेशन अंतर्गत खनन विभाग के साथ मिलकर अवैध खनन में शामिल 17 वाहनों को जब्त कर िलया। इनमें16 डंपर और एक ट्रैक्टर ट्रॉली शामिल है। इन सभी वाहन चालकों के पास सामग्री ले जाने के लिए फार्म नहीं था। राजबाग पुलिस स्टेशन अंतर्गत 12 डंपर जब्त किए हैं।

इनमें जेके02डीएच 8929, जेके17बी-3785, जेके21जे-9950,जेके21जे-9905, जेके08क्यू-5703, जेके02सीजे-1841, जेक06सी-6764, जेके02डीएस-6849, जेके21जे-9085, जेके21के-9905 जेके14एच-7655 और जेके21ई-0151 शामिल हैं।

बसोहली क्षेत्र में डंपर नंबर जेके08जे9489 एक ट्रैक्टर ट्राली के साथ जब्त की गई। कठुआ क्षेत्र में इंस्पेक्टर आशीष शर्मा की अगुवाई ने पुलिस टीम ने जेके08एम7630, जेके09डी-8337 और जेके09ई1368 नंबर के वाहन जब्त किए। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: कठुआ में एसीबी ने रावी स्टोन क्रशर पर मारा छापा, जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री के भाई विजय चौधरी पर शिकंजा