cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

Mamta Kulkarni ने दिखाई दिव्या भारती की अनसीन झलक, बर्थ एनिवर्सरी पर सहेली को किया याद

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/divya-bharti-birthday-1772023734250_m.webp

दिव्या भारती और ममता कुलकर्णी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 की दशक की लोकप्रिय अदाकारा दिव्या भारती को भला कौन भूल सकता है। चंद सालों में हिंदी सिनेमा की लेडी सुपरस्टार बनने वालीं दिव्या अपने दौर की सबसे ब्यूटीफुल और टैलेंटेड अभिनेत्री में शुमार थीं। महज 19 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहने वालीं दिव्या भारती की आज 52वीं बर्थ एनिवर्सरी मनाई जा रही है।

इस मौके पर दिव्या की सहेली और मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने उनकी अनसीन फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है और बर्थडे विश करते हुए उन्हें याद किया है।
ममता कुलकर्णी ने शेयर की दिव्या भारती की फोटो

बहुत बार ऐसा देखा जाता है कि एक ही दौर की दो बड़ी अभिनेत्रियां आपस में अच्छी दोस्त हों। ममता कुलकर्णी और दिव्या भारती अपने समय की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार रहीं। आज दिव्या की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर ममता द्वारा उनकी अनसनी फोटो शेयर किए जाने से ये साफ होता है कि इनकी दोस्ती काफी गहरी थी।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/25/template/image/divya-bharti-birthday-(1)-1772025003353.jpg

यह भी पढ़ें- इस शर्त पर Shah Rukh Khan ने की थी डेब्यू मूवी Deewana, साइनिंग अमाउंट जानकर उड़ जाएंगे होश!

ममता कुलकर्णी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर दिव्या भारती संग अनदेखी तस्वीर को शेयर किया है। इस फोटो में ये दोनों अभिनेत्रियां एक संग नजर आ रही हैं। पोस्ट में कैप्शन में ममता कुलकर्णी ने लिखा है- अपने दौर की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस दिव्या भारती को जन्मदिन की बधाई। दिव्या आपको बर्थडे मुबारक हो।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/25/template/image/DIVYA-1772025172489.jpg

इस तरह से ममता कुलकर्णी ने सहेली दिव्या भारती को याद किया है। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर दिव्या और ममता की ये अनसीन फोटो तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इस पर जमकर लाइक कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- क्या बेहतरीन फोटो है, हमने पहले नहीं देखा इसे। एक अन्य यूजर का मानना- वाकई अपने जमाने में दिव्या भारती से ज्यादा कोई और खूबसूरत नहीं था।
दिव्या भारती का रिकॉर्ड

बतौर एक्ट्रेस दिव्या भारती का करियर महज तीन तक चला। लेकिन इस दौरान उन्होंने 20 से ज्यादा मूवीज में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा। साल 1992 में दिव्या की 12 फिल्में रिलीज हुई थीं, जोकि अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड है। इतना ही नहीं वह अपने दौर की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस भी हुआ करती थीं।

यह भी पढ़ें- Divya Bharti की मौत से बीच में अटक गई थीं ये 9 फिल्में, चमक उठी थी 90s की इन एक्ट्रेसेज की सोई किस्मत https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: Mamta Kulkarni ने दिखाई दिव्या भारती की अनसीन झलक, बर्थ एनिवर्सरी पर सहेली को किया याद