LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

झारखंड हाई कोर्ट ने आधी सजा काट चुके 333 कैदियों का ब्योरा मांगा, अगली सुनवाई 30 अप्रैल को

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/high-court-1772025352263_m.webp

झारखंड में आधी या एक तिहाई सजा काट चुके कैदियों की लिस्ट सरकार ने हाई कोर्ट में सौंपी।



राज्य ब्यूरो, रांची। हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में आधी या एक तिहाई सजा काटने वाले कैदियों की रिहाई से संबंधित जनहित याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई।

सुनवाई के बाद अदालत ने सरकार को निर्देश दिया कि वह प्रार्थी को ऐसे कैदियों का आंकड़ा साफ्ट प्रति के रूप में उपलब्ध कराए। कोर्ट ने प्रार्थी को इसका अध्ययन कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। मामले में अगली सुनवाई 30 अप्रैल को होगी।

इससे पहले मामले में राज्य सरकार की ओर से जवाब दाखिल किया गया। जेलों में बंद आधी सजा या एक तिहाई सजा काटने वाले कैदियों का आंकड़ा प्रस्तुत किया गया। सरकार की ओर से कहा गया कि विभिन्न जेलों में आधी या एक तिहाई सजा काट लेने वाले 333 कैदी है।

जिसमें गुमला जेल में 77, जामताड़ा में दो, कोडरमा में दो, लातेहार में 43, लोहरदगा में 23, पाकुड़ में 14, साहिबगंज में आठ, साकची जेल में दो, सरायकेला में 25, सिमडेगा में 20, हजारीबाग में एक, घाटशिला में 27, खूंटी में 53, मधुपुर में सात, राजमहल में 14, रामगढ़ में 11, तेनुघाट (बोकारो) में चार कैदी शामिल हैं।

बता दें कि मामले को लेकर स्टेन स्वामी एवं अन्य की ओर से हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई। पूर्व की सुनवाई में कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में राज्य के जिलों में बंद आधी सजा या एक तिहाई सजा काटने वाले कैदियों के मामले को राज्य सजा पुनरीक्षण बोर्ड के समक्ष रखने और इसपर विचार करने को कहा था।

यह भी पढ़ें- कोयला घोटाला: मनी लॉन्ड्रिंग जांच में ईडी का शिकंजा, धनबाद के चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह को समन

यह भी पढ़ें- 27 फरवरी सुबह 8 बजे से महाकाउंटिंग! झारखंड के 48 निकायों में 1309 टेबलों पर किसकी कुर्सी पक्की?

यह भी पढ़ें- दो मिनट में समझें झारखंड का ‘अबुआ दिशोम’ बजट 2026-27: 11 पॉइंट्स में पढ़ें हर क्षेत्र के लिए क्या है योजना https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: झारखंड हाई कोर्ट ने आधी सजा काट चुके 333 कैदियों का ब्योरा मांगा, अगली सुनवाई 30 अप्रैल को