cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

ICC T20I Rankings: खराब फॉर्म के बावजूद टॉप पर बरकरार अभिषेक शर्मा, ईशान किशन ने लगाई लंबी छलांग

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/sixstartabhishek-1772025040662_m.webp

अभिषेक शर्मा



स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने आईसीसी की ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में खराब फॉर्म के बावजूद अपना शीर्ष स्‍थान बरकरार रखा। मौजूदा टी20 वर्ल्‍ड कप में अभिषेक का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उन्‍होंने 4 मैचों में केवल 15 रन बनाए, जिसमें लगातार तीन बार शून्‍य पर आउट होना शामिल हैं।

वहीं, भारत के विकेटकीपर बल्‍लेबाज ईशान किशन ने तीन स्‍थान की छलांग लगाई और टॉप-5 में धमाकेदार एंट्री की। बता दें कि अभिषेक नंबर-1 पर इसलिए बने हुए हैं क्‍योंकि दूसरे स्‍थान पर काबिज फिल सॉल्‍ट से वो 62 अंक की बढ़त पर हैं।
किस किसको हुआ फायदा

पाकिस्‍तान के ओपनर साहिबजादा फरहान दो स्‍थान के फायदे के साथ तीसरे स्‍थान पर पहुंच गए हैं। फरहान ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की सर्वश्रेष्‍ठ रेटिंग हासिल की। किशन को तीन स्‍थान का फायदा हुआ और वो पांचवें स्‍थान पर पहुंचे। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने छोटे प्रारूप में दमदार प्रदर्शन किया।

साउथ अफ्रीका के डेवाल्‍ड ब्रेविस 10 स्‍थान की बढ़त के साथ 9वें नंबर पर पहुंचे। अफगानिस्‍तान के इब्राहिम जदरान (13वें), वेस्‍टइंडीज के कप्‍तान शाई होप (14वें) और इंग्‍लैंड के कप्‍तान हैरी ब्रूक (18वें) ने ताजा रैंकिंग में अच्‍छी प्रगति की।
रजा का राज बरकरार

टी20 इंटरनेशनल की ऑलराउंडर रैंकिंग में जिम्‍बाब्‍वे के कप्‍तान सिकंदर रजा ने अपना टॉप स्‍थान बरकरार रखा है। भारत के शिवम दुबे दो स्‍थान के फायदे के साथ सातवें नंबर पर पहुंचे। मोहम्‍मद नबी आठवें स्‍थान पर जमे हुए हैं।
भारत का दबदबा

आईसीसी टी20 इंटरनेशनल गेंदबाजी रैंकिंग में भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती नंबर-1 पर बरकरार हैं। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कॉर्बिन बॉश ने अपनी सफलता से फैंस को हैरान कर दिया। बॉश ने 21 स्‍थानों की छलांग लगाकर तीसरा नंबर प्राप्‍त किया।

वेस्‍टइंडीज के पेसर मैथ्‍यू फॉर्डे सातवें और भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आठवें नंबर पर पहुंचे। साउथ अफ्रीका के मार्को यानसेन, वेस्‍टइंडीज के गुडाकेश मोती व इंग्‍लैंड के बाएं हाथ के स्पिनर लियाम डॉसन ने भी बढ़त बनाई।

यह भी पढ़ें- ICC Rankings Update: ईशान किशन ने 32 स्थानों की लगाई छलांग, पाकिस्तानी स्टार बना दुनिया का नंबर-1 ऑलराउंडर

यह भी पढ़ें- ICC Rankings: कप्तान सूर्या की टॉप-10 में वापसी, रिंकू-हार्दिक की लंबी छलांग; रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: ICC T20I Rankings: खराब फॉर्म के बावजूद टॉप पर बरकरार अभिषेक शर्मा, ईशान किशन ने लगाई लंबी छलांग