cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

‘घुसखोर पंडत’ के बाद अब ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर बवाल; गया में जोरदार प्रदर्शन, क‍िस बात पर है व‍िरोध?

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/Protest-1772028724264_m.webp

गया में प्रदर्शन करते यादव समाज के लोग। जागरण



जागरण संवाददाता, गया। Yadav Ji ki Love Story: घुसखोर पंडित फिल्म को लेकर हुए विवाद के बाद अब गया में एक और फिल्म को लेकर माहौल गर्मा गया है।

प्रस्तावित फिल्म यादव जी की लव स्टोरी को लेकर यादव समाज में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। फिल्म पर समाज की छवि को गलत तरीके से प्रस्तुत करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को अखिल भारतीय यादव महासभा के बैनर तले हजारों लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
यादव महासभा ने निकाला विरोध मार्च

प्रदर्शनकारियों का मार्च गांधी मैदान से शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचा, जहां एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान सड़कों पर नारेबाजी होती रही और पूरे इलाके में भारी भीड़ जुटी रही। समाज के नेताओं का कहना है कि फिल्म की कहानी और शीर्षक यादव समाज को गलत नजरिये से दिखाने का प्रयास करते हैं, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

उनका आरोप है कि किसी विशेष जाति या समुदाय को निशाना बनाकर बनाई गई ऐसी फिल्में सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा सकती हैं। नेताओं ने स्पष्ट कहा कि समाज किसी भी हाल में अपनी अस्मिता के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगा।
फिल्‍म लगी तो होगा व्‍यापक व‍िरोध

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि 27 फरवरी को प्रस्तावित तिथि पर फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की गई, तो व्यापक और शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा। हालांकि उन्होंने प्रशासन से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग भी की।

ज्ञापन सौंपने वालों में ओम यादव, सिकंदर यादव, वीरेंद्र यादव, विश्वनाथ यादव, मुखदेव यादव, रामचंद्र यादव और अमर यादव (वार्ड पार्षद) सहित कई प्रमुख लोग शामिल थे।

प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बता दें कि भोजपुरी अभ‍िनेता और गायक खेसारी लाल यादव ने भी इस नाम पर आपत्‍त‍ि जताई है।https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: ‘घुसखोर पंडत’ के बाद अब ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर बवाल; गया में जोरदार प्रदर्शन, क‍िस बात पर है व‍िरोध?