Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

होली और ईद पर रेलवे की सौगात, भागलपुर से मुंबई-अहमदाबाद और बेंगलुरु के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/Bhagalpur-Junction-1772028638819_m.webp

होली व ईद को लेकर बेंगलुरु, मुंबई, अहमदाबाद, जोधपुर व खातीपुर सहित अन्य जगहों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेनें



जागरण संवाददाता, भागलपुर। विक्रमशिला एक्सप्रेस, अंग एक्सप्रेस, एलटीटी सहित अन्य लंबी दूरी की ट्रेनों में लंबी वेटिंग को ध्यान में रखते हुए भीड़ नियंत्रण के लिए होली और ईद को लेकर बेंगलुरु, मुंबई, अहमदाबाद, जोधपुर व खातीपुर सहित अन्य जगहों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे ने त्योहारों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए विशेष तैयारी शुरू कर दी है। 20 फरवरी से 27 मार्च के बीच मांग की अधिकता को देखते हुए भागलपुर और मालदा से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और अहमदाबाद के लिए कई जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं।

इन ट्रेनों के संचालन से भागलपुर और आसपास के जिलों के यात्रियों को भी कंफर्म टिकट की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। भागलपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए भागलपुर और मालदा से नई दिल्ली और आनंद विहार के लिए विशेष ट्रेनों का प्रस्ताव है। यह ट्रेन सप्ताह में दो बार चलेगी।

इसका प्रस्तावित परिचालन 28 फरवरी से 26 मार्च तक रहेगा, जिसमें कुल 11 फेरे लगाने की योजना है। भागलपुर और मालदा से जोधपुर और खातीपुरा के लिए भी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनका परिचालन 27 फरवरी से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेगा।

बेंगलुरु मालदा और भागलपुर से बेंगलुरु के लिए 06 मार्च से 20 मार्च के बीच सप्ताह में दो दिन स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इसके अलावा, होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए भागलपुर से बेंगलुरु के लिए अलग से साप्ताहिक ट्रेन चलाने का प्रस्ताव है।

मुंबई के लिए 06 मार्च से 27 मार्च तक साप्ताहिक ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी, जिससे प्रवासियों को घर आने-जाने में सुविधा होगी। गुजरात के औद्योगिक क्षेत्रों के लिए मालदा, भागलपुर से 01 मार्च से 22 मार्च तक साप्ताहिक सेवाएं प्रस्तावित हैं।
स्थानीय और अनारक्षित यात्रियों का ख्याल

त्योहारों के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए केवल लंबी दूरी ही नहीं। कम दूरी की ट्रेनों पर भी ध्यान दिया गया है। भागलपुर रेल खंड के अंतर्गत आने वाले यात्रियों के लिए देवघर से बरगछिया के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें 28 फरवरी से 02 मार्च के बीच चलाई जाएंगी, ताकि स्थानीय स्तर पर आवाजाही सुलभ हो सके।

रेलवे के इन प्रस्तावों में ट्रेनों की फेरों का विशेष ध्यान रखा गया है। कई ट्रेनों के प्रस्ताव अभी अंतिम प्रक्रिया में हैं, लेकिन विभाग का लक्ष्य है कि होली जो मार्च के मध्य में संभावित है और ईद के समय यात्रियों को \“नो रूम\“ या लंबी वेटिंग लिस्ट की समस्या से न जूझना पड़े। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: होली और ईद पर रेलवे की सौगात, भागलपुर से मुंबई-अहमदाबाद और बेंगलुरु के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें