LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

गाजियाबाद में पांच बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी नीलाम, तारीखें घोषित

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/gggg-(22)-1772030504946_m.webp

गाजियाबाद जिला प्रशासन ने पांच बड़े बकायेदारों की संपत्तियों की नीलामी की तारीखें तय कर दी हैं। इमेज एआई



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। आवास विकास परिषद, रेरा और बिजली निगम के पांच बड़े बकायेदारों की संपत्तियां नीलाम होंगी। जिला प्रशासन ने नीलामी की तिथि भी तय कर दी है।

एडीएम एफआर सौरभ भट्ट ने बताया कि मेसर्स सारे सन्मग रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड पर रेरा का 31,01,89,401 रुपये, मेसर्स गर्ग हार्ट एंड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड पर उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद का 4,14,30,147 रुपये, मेसर्स एसकेजी होम्स प्राइवेट लिमिटेड पर 3,54,56,727 रुपये, मेसर्स श्रेष्ठा प्रॉपबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड पर बिजली निगम का 2,07,05,688 रुपये और मेसर्स मैनेजर सुनेजा पब्लिक स्कूल पर उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद का 2,17,65,326 रुपये बकाया है। बकाया रकम पर ब्याज भी डिफॉल्टर्स से वसूला जाएगा।

अगर डिफॉल्टर्स बार-बार कोशिश करने के बाद भी अपना बकाया नहीं चुकाते हैं, तो उनकी प्रॉपर्टी नीलाम कर दी जाएगी। नीलामी की तारीखें 6, 7 और 10 मार्च तय की गई हैं।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में 16.34 करोड़ से जीटी रोड का चौड़ीकरण शुरू, व्यापार और सुरक्षा को मिलेगा बढ़ावा https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: गाजियाबाद में पांच बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी नीलाम, तारीखें घोषित