Realme के इस फोन में मिल सकते हैं 200MP के दो कैमरे, सामने आई डिटेल
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/Realme-GT-8-Pro-(4)-1772030463773_m.webpRealme GT 9 series को लेकर डिटेल सामने आई है। Photo- Realme GT 8 Pro.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme GT 8 Pro और Realme GT 8 पिछले साल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, स्नैपड्रैगन चिपसेट और 7,000mAh बैटरी के साथ रिलीज हुए थे। अब, नेक्स्ट-जेनरेशन Realme GT 9 सीरीज के बारे में रूमर्स ऑनलाइन सामने आने लगी हैं। हाल ही में आई एक लीक से पता चलता है कि अपकमिंग लाइनअप में 200-मेगापिक्सल के रियर कैमरे होंगे। ये मौजूदा मॉडल्स की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड होगा। Realme GT 8 सीरीज की तरह, Realme GT 9 सीरीज में भी वनीला Realme GT 9 और Realme GT 9 Pro मॉडल शामिल हो सकते हैं।
Realme GT 9 सीरीज के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
चीनी टिपस्टर Smart Pikachu का दावा है कि Realme GT 9 सीरीज में डुअल 200-मेगापिक्सल के रियर कैमरा सेंसर होंगे। एक Weibo पोस्ट में, टिपस्टर ने कहा कि \“मौजूदा प्लान डबल 200 मिलियन टारगेट की ओर झुका है, जिसमें को-ब्रांडेड फिल्मों पर ज्यादा जोर दिया गया है\“, जिससे ये इशारा मिलता है कि दोनों मॉडल्स मौजूदा मॉडल्स की तुलना में रियर कैमरा अपग्रेड दे सकते हैं।
इससे पता चलता है कि Realme GT 9 में एक 200-मेगापिक्सल का सेंसर होगा और Realme GT 8 Pro में दो 200-मेगापिक्सल के सेंसर हो सकते हैं।
आपको बता दें मौजूदा Realme GT 8 में 200-मेगापिक्सल का सेंसर नहीं है; इसके बजाय, इसमें 24mm फोकल लेंथ वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। इसमें 16-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर है।
https://static2.realme.net/images/realme-gt-8-pro-in/17623394836810dd9192c03284999bf834ba199df9cd2.webp
इसके उलट, Realme GT 8 Pro में 120x तक डिजिटल जूम के साथ 200-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल का रिको GR एंटी-ग्लेयर मेन कैमरा और 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी है। इसमें 32-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है।
इस साल के आखिर में एंड्रॉयड स्मार्टफोन सेगमेंट में दो 200-मेगापिक्सल के रियर कैमरा यूनिट ट्रेंड बन सकते हैं। Oppo Find X9s में 200-मेगापिक्सल का Samsung HP5 मेन रियर कैमरा और 200-मेगापिक्सल का HP5 पेरिस्कोप सेंसर होने की चर्चा है। Oppo Find X10 Pro, Vivo X300 Ultra और Xiaomi 18 Pro में भी दो 200-मेगापिक्सल के रियर कैमरे होने की बात कही जा रही है।
Realme GT 8 Pro, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर चलता है और 120W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। Realme GT 8 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट है और ये 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। दोनों फोन में 7,000mAh की बैटरी है और डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग है।
यह भी पढ़ें: 5200mAh बैटरी और 8MP कैमरा वाला Infinix स्मार्टफोन से उठा पर्दा, चेक करें क्या होंगी खूबियां
https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]