बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर Income Tax सर्वे में मिले तीन करोड़ रुपये नकद
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/UmaShankar-IT-Raids-Dainik-Jagran--1772030315943_m.webpबहुजन समाज पार्टी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह
राज्य ब्यूरो, लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ में गोमती नगर के विपुल खंड, बलिया, सोनभद्र, कौंशांबी, मीरजापुर व प्रयागराज सहित 30 ठिकानों पर आयकर विभाग के करीब 50 अधिकारियों व कर्मचारियों की टीमों ने सुबह 11 बजे से सर्वे शुरू किया।
आयकर विभाग की टीमों को शाम तक पीडब्ल्यूडी के ठेकों और कई संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज मिले हैं। इसके साथ ही आयकर की टीमों ने तीन करोड़ रुपये से अधिक की राशि भी बरामद की है, देर शाम तक मशीनों से रुपयों की गिनती जारी रही। हालांकि, आयकर विभाग ने अभी तक इस सर्वे को लेकर विभाग की स्थिति स्पष्ट नहीं की है।
आयकर विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगस्त 2025 में आई सीएजी की रिपोर्ट में इस बात का राजफाश किया गया था कि उमाशंकर की कंपनी साईं राम एंटरप्राइजेज ने 33,604 घनमीटर गिट्टी का अवैध खनन किया था। इससे सरकार को करीब 60 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। आयकर विभाग इसी रिपोर्ट के आधार पर सर्वे कर रहा है।
बसपा विधायक के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उन्हें ब्लक कैंसर हैं और हाल ही में अमेरिका से खून बदलवाने के बाद संबंधित बीमारी का इलाज करा कर लौटे हैं। वह लखनऊ में अपने आवास पर आइसोलेशन में रह कर आगे का इलाज करा रहे थे। आयकर के सर्वे की कार्यवाही शुरू होने के बाद सत्ता के गलियारों में इसकी खासी चर्चा है।
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के आवास और प्रतिष्ठानों पर IT विभाग का छापा
आयकर की टीमें बुधवार सुबह लखनऊ, बलिया व सोनभद्र में बसपा विधायक की कंपनी के दफ्तर पर सर्वे के लिए पहुंची। पहले उन्हें घर के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया, लेकिन कुछ समय बाद आयकर की टीम गोमती नगर स्थित दोनों आवास के अंदर गई और देर शाम तक सर्वे को लेकर संबंधित दस्तावेजों को खंगालती रही।
यह भी पढ़ें- IT Raids पर बसपा विधायक उमाशंकर के पक्ष में उतरे Yogi Adityanath सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह
उमाशंकर वर्ष 2012, 2017 और 2022 में विधायक बने थे और पिछले वर्ष आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ने भी उनके विरुद्ध जांच शुरू की थी। वह बलिया की रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।
यह भी पढ़ें- आयकर विभाग की MLA उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर कार्रवाई को BSP President मायवती ने बताया मनवता के खिलाफ https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]