धूमधाम से संपन्न हुई विजय देवरकोंडा–रश्मिका मंदाना ही हल्दी रस्म, शादी में लगेगा सितारों का मेला
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/vijay-deverakonda-rashmika-mandanna-wedding-1772030647451_m.webpगीता गोविंदम फिल्म फोटो (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
उदयपुर: झीलों की नगरी उदयपुर इन दिनों फिल्म जगत की चर्चित जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शाही शादी का साक्षी बनी हुई है। बुधवार को होटल ‘मोमेंटोस एकाया’ में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हल्दी की रस्म सम्पन्न हुई। आज मेहंदी की रस्म आयोजित की जाएगी, जबकि गुरुवार को दोनों वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेंगे।
विवाह स्थल को पीले फूलों, हल्के हरे पर्दों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। दक्षिण भारत से विशेष पंडित बुलाए गए हैं, जो सभी धार्मिक विधियों को संपन्न कराएंगे। समारोह में लगभग 200 चुनिंदा मेहमान ही शामिल होंगे।
संगीत में दिखी खास जुगलबंदी
मंगलवार रात आयोजित संगीत समारोह में विजय और रश्मिका हाथों में हाथ डालकर पहुंचे। प्रवेश द्वार पर दोनों की तस्वीरों की विशेष प्रदर्शनी लगाई गई थी। परिवार और मित्रों ने दक्षिण भारतीय और हिंदी फिल्मों के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। विजय और रश्मिका ने भी विशेष प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
यह भी पढ़ें- दोपहर को हल्दी, शाम में संगीत; सामने आई Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की शादी से जुड़ी सभी डिटेल्स
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/25/template/image/vijay-(1)-1772030969989.jpg
फिल्मी हस्तियों की मौजूदगी
‘अर्जुन रेड्डी’, ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ जैसी चर्चित फिल्मों के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा भी विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे। अभिनेत्री ईशा रेब्बा, आशिका रंगनाथ, निर्देशक तरुण भास्कर और स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा सहित कई फिल्मी हस्तियां पहले ही उदयपुर पहुंच चुकी हैं।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/25/template/image/vijay-deverakonda-rashmika-mandanna-wedding-(1)-1772030985457.jpg
प्रधानमंत्री ने भेजा शुभकामनाएं संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दोनों को बधाई संदेश भेजते हुए ‘सखा सप्तपदी भव’ का उल्लेख किया। उन्होंने लिखा कि सात कदम साथ चलने के बाद दूल्हा-दुल्हन जीवन भर के सच्चे साथी बन जाते हैं। उन्होंने दोनों के फिल्मी सफर की सराहना करते हुए उनके वैवाहिक जीवन के लिए मंगलकामनाएं दीं।
दो दिन चली पूर्व-विवाह रस्में
विजय और रश्मिका 23 फरवरी को ही अपने परिवार के साथ विवाह स्थल पहुंच गए थे। 23 और 24 फरवरी को पूर्व-विवाह समारोह आयोजित हुए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच क्रिकेट मैच भी खेला गया, जिसे ‘विरोश प्रीमियर लीग’ नाम दिया गया। विवाह के बाद 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में भव्य स्वागत समारोह आयोजित होगा, जिसमें दक्षिण और हिंदी फिल्म जगत की कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। झीलों की नगरी में सजी यह शाही शादी इन दिनों आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- Rashmika और Vijay की शादी के लिए PM मोदी ने भेजा खास संदेश, लिखा- \“ये स्क्रिप्ट ईश्वर ने...\“ https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]