SC-OBC विद्यार्थी करें पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन, अंतिम तिथि 28 फरवरी तक
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/Prayagraj-Scholarship-Applications-1769851441849-1772031104546-1772031120072_m.webpपात्र विद्यार्थी नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर अपना पंजीकरण 28 फरवरी तक करवा सकते हैं।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना के तहत अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए छात्रवृति प्रदान की जाती है। योजना के तहत अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं विमुक्त जनजाति के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र विद्यार्थी नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर अपना पंजीकरण 28 फरवरी तक करवा सकते हैं।
उच्च शिक्षा ग्रहण करने से वंचित न रहें
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि योजना के तहत 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत सरकारी अथवा निजी शिक्षण संस्थाओं में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। पात्र विद्यार्थी 28 फरवरी तक पंजीकरण अवश्य करें ताकि वे आर्थिक वजह से उच्च शिक्षा ग्रहण करने से वंचित न रहें।
पारिवारिक आय सीमा निर्धारित
उन्होंने बताया कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति के लिए छात्र को पीएमएस-एससी के लिए अनुसूचित जाति श्रेणी और पीएम-यशस्वी घटक-2 के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग या विमुक्त जनजाति से संबंधित श्रेणी से होना चाहिए, छात्र हरियाणा राज्य का निवासी हो और छात्र की वार्षिक पारिवारिक आय दो लाख 50 हजार रुपये से अधिक न हो। वह पात्र शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए 28 फरवरी तक www.scholarships.gov.in पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- रेवाड़ी: परीक्षा खराब होने पर BA की छात्रा ने दी जान, माता-पिता किसी काम से गए थे बाहर
यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में काली फिल्म लगी गाड़ी में मिला सायरन और लालबत्ती, पुलिस ने किया 20,500 का चालान
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम-रेवाड़ी सेक्शन पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत, आत्महत्या की आशंका https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]