चीनी को लेकर आई बड़ी खबर! उत्पादन अनुमान में 5.5% की गिरावट, क्या होली तक बढ़ेंगे दाम?
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/Will-sugar-prices-rise-by-Holi-2026-1772034193795_m.webpनई दिल्ली। उद्योग निकास इस्मा ने बुधवार को शीर्ष उत्पादक राज्यों... महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में कम पैदावार का हवाला देते हुए कहा कि विपणन वर्ष 2025-26 के लिए भारत का चीनी उत्पादन का अनुमान 5.57 प्रतिशत घटाकर 3.24 करोड़ टन कर दिया गया है। कार्यकारी समिति की बैठक के बाद जारी किया गया तीसरा अग्रिम अनुमान, तीन करोड़ 43.5 लाख टन के दूसरे अनुमान के बाद आया है।
प्रमुख राज्यों का अनुमानित उत्पादन (2025-26)
राज्य
उत्पादन (लाख टन में)
महाराष्ट्र
106
उत्तर प्रदेश
92.5
कर्नाटक
48.4
पिछले साल उत्पादन दो करोड़ 96.2 लाख टन का हुआ था। एथनॉल के लिए 31 लाख टन का उपयोग किये जाने के बाद, शुद्ध उपलब्धता वर्ष 2024-25 के दो करोड़ 61.2 लाख टन से बढ़कर दो करोड़ 93 लाख टन तक पहुंच जाएगी। इस्मा ने कहा कि 50 लाख टन के शुरुआती स्टॉक को मिलाकर, कुल 3.43 करोड़ टन की उपलब्धता, घरेलू खपत 2.83 करोड़ टन से कहीं ज़्यादा है।
इस्मा ने 7,00,000 टन निर्यात और 53 लाख टन शेष बचने वाले स्टॉक का अनुमान लगाया है। महाराष्ट्र में शुद्ध उत्पादन 1.06 करोड़ टन, उत्तर प्रदेश में 92.5 लाख टन और कर्नाटक में 48.4 लाख टन होने का अनुमान है। सभी को संशोधित करके कम किया गया है लेकिन पिछले साल के स्तर से ऊपर बताया गया है। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]