भागलपुर शहर को मिलेगी जाम से मुक्ति, जल्द शुरू होगा गंगा पथ और फ्लाईओवर का निर्माण
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/Bhagalpur-Road-1772035415555_m.webpजल्द शुरू होगा गंगा पथ निर्माण, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति (AI Generated Image)
जागरण संवाददाता, भागलपुर। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने की दिशा में सरकार ने कदम तेज कर दिए हैं। विधानसभा के द्वितीय सत्र में भागलपुर नगर विधायक रोहित पांडेय ने गैर सरकारी संकल्प और तारांकित प्रश्न के माध्यम से शहर में बढ़ते यातायात दबाव का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
विधायक ने सदन में बताया कि जीरो माइल से तिलकामांझी चौक, घंटाघर चौक, स्टेशन गोलंबर, तातारपुर, टीएनबी कालेज होते हुए चंपा पुल तक प्रतिदिन भारी ट्रैफिक दबाव रहता है।
इससे आम नागरिकों, मरीजों और छात्रों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने शहर के बीचों-बीच समग्र एलिवेटेड फ्लाईओवर या बाईपास निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया।
सदन में जवाब देते हुए प्रभारी मंत्री ने बताया कि भागलपुर में यातायात भार कम करने के लिए गंगा पथ निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। इससे शहर के मुख्य मार्गों पर दबाव कम होगा और आंशिक राहत मिलेगी।
सरकार ने यह भी आश्वासन दिया कि एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण के लिए शीघ्र विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
दो रेलवे फाटकों पर बनेगा ओवरब्रिज
पथ निर्माण विभाग ने स्पष्ट किया कि गुमटी नंबर-12 और तातारपुर रेलवे क्रासिंग पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण के लिए पूर्व रेलवे को विभाग द्वारा 18 फरवरी 2026 के तहत अनुरोध भेजा जा चुका है। इन दोनों व्यस्त फाटकों पर अक्सर लंबा जाम लगता है, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।
विधायक रोहित पांडेय ने राज्य सरकार के सकारात्मक रुख पर आभार जताते हुए कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से भागलपुर को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। यातायात व्यवस्था सुगम होगी और शहर के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]