LHC0088 Publish time Yesterday 22:57

फलों पर चूहे मारने की दवा छिड़ककर बेच रहे थे दुकानदार, मुंबई में हुए गिरफ्तार

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/Arrest-(2)-1772041275871_m.webp

फलों पर चूहे मारने की दवा लगाकर बेच रहे दो विक्रेता गिरफ्तार



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोग फल यह सोचकर खाते हैं कि यह उनके स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाएगा, लेकिन मुंबई के दो फल विक्रेताओं की करतूत न केवल ग्राहकों की जान को जोखिम में डालने वाला है, बल्कि उनके विश्वास को भी ठेस पहुंचाता है।

दरअसल, मुंबई में दो फल विक्रेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वे अपने फलों को चूहों से बचाने के लिए चूहे मारने की दवा छिड़कते थे। वही फल वह अपने यहां आने वाले ग्राहकों को बेचता था। पुलिस को इस संबंध में एक शख्स ने सूचना दी, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपित मनोज कुमार केसरवानी और बिपिन केसरवानी मलाड के पश्चिमी उपनगर में एक स्थानीय बाजार में फल बेच रहे थे। दोनों की दुकानें सील कर दी गई हैं। यह कार्रवाई एक स्थानीय निवासी की शिकायत के बाद की गई।

शिकायतकर्ता ने आरोपितों द्वारा फलों पर जहरीला पदार्थ छिड़कने का वीडियो भी पुलिस को भेजा था। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों ने चूहों से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए फलों पर चूहे मारने की दवा छिड़कने की बात स्वीकारी है। अधिकारी ने कहा कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ) https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: फलों पर चूहे मारने की दवा छिड़ककर बेच रहे थे दुकानदार, मुंबई में हुए गिरफ्तार