LHC0088 Publish time Yesterday 23:27

दुनिया का पहला प्राइवेसी डिस्प्ले वाला Samsung का Galaxy S26 Ultra लॉन्च, स्नैपड्रैगन चिपसेट और 200MP कैमरा भी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/samsung-galaxy-s26-ultra-launched-1772041704553_m.webp

दुनिया का पहला प्राइवेसी डिस्प्ले वाला Samsung का Galaxy S26 Ultra लॉन्च, स्नैपड्रैगन चिपसेट और 200MP कैमरा भी



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग ने आखिरकार अपनी नई गैलेक्सी S26 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी का दावा है कि ये उसकी तीसरी पीढ़ी की AI-स्मार्टफोन्स सीरीज है, जो पहले से काफी ज्यादा स्मार्ट, तेज और सुरक्षित है। सीरीज में तीन मॉडल Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra शामिल हैं। नया लाइनअप पिछले साल की गैलेक्सी S25 सीरीज का सक्सेसर है और इसमें कई इम्प्रूवमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। हालांकि हर बार की तरह इस बार भी सीरीज के अल्ट्रा मॉडल ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

जी हां, Galaxy S26 Ultra दुनिया का पहला इन-बिल्ट Privacy Display वाला फोन बन गया है। इसी के साथ फोन में कई नए फीचर्स भी देखने को मिल रहे हैं। इतना ही नहीं सीरीज का ये सबसे प्रीमियम मॉडल सिर्फ 7.9mm पतला है जो इसे और भी ज्यादा खास बना रहा है। चलिए इस ऑल न्यू अल्ट्रा मॉडल के सभी फीचर्स विस्तार से जानते हैं...
Samsung Galaxy S26 Ultra के फीचर्स

सैमसंग के इस ऑल न्यू गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में 6.9-इंच AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। फोन में पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट मिल रहा है जो इसे काफी ज्यादा पावरफुल बना रहा है। साथ ही डिवाइस में 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज सपोर्ट मिल रहा है।

https://pbs.twimg.com/media/HCBZfJjWEAAmRq6?format=png&name=900x900
Samsung Galaxy S26 Ultra के कैमरा फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में क्वाड-कैमरा सेटअप देखने को मिल रहा है जिसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP का टेलीफोटो लेंस और एक एक्स्ट्रा 10MP का कैमरा मिल रहा है। फोन में Android 16 पर बेस्ड One UI 8.5 देखने को मिल रहा है।

Galaxy S26 Ultra में कैमरा सिस्टम को भी काफी अपग्रेड किया गया है, जहां अब और भी वाइड अपर्चर मिल रहा है ताकि कम रोशनी में फोटोग्राफी बेहतर हो सके। साथ ही डिवाइस में Nightography Video तकनीक अब डिम लाइट में भी साफ और वाइब्रेंट वीडियो देती है।

डिवाइस में Super Steady में सुधार किया गया है। नए AI ISP के चलते सेल्फी में नेचुरल स्किन टोन और ज्यादा डिटेल मिलता है। इतना ही नहीं ये सैमसंग का पहला फोन है जो Advanced Professional Video (APV) स्टैंडर्ड को भी सपोर्ट करता है।

https://pbs.twimg.com/media/HCBTU8laMAITCAV?format=jpg&name=large
Samsung Galaxy S26 Ultra की बैटरी और अन्य फीचर्स

बैटरी की बात करें तो गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में 5,000mAh की बैटरी है जो 60W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है जो गैलेक्सी S25 अल्ट्रा पर 45W चार्जिंग से बेहतर है। साथ ही फोन में 20W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। बैटरी के मामले में डिवाइस इस बार नई Super Fast Charging 3.0 ऑफर कर रहा जो फोन को सिर्फ 30 मिनट में 75% तक चार्ज कर देती है।
Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत

सैमसंग ने अभी Galaxy S26 Ultra की कीमत अनाउंस नहीं की है लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसके बेस वेरिएंट 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 1 लाख 30 हजार रुपये के आसपास हो सकती है। कंपनी कुछ ही देर में कीमतें बता सकती है।

यह भी पढ़ें- Galaxy S26 Ultra के आज लॉन्च से पहले Samsung Galaxy S25 Ultra पर सबसे बड़ा डिस्काउंट https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: दुनिया का पहला प्राइवेसी डिस्प्ले वाला Samsung का Galaxy S26 Ultra लॉन्च, स्नैपड्रैगन चिपसेट और 200MP कैमरा भी