पंजाब से लौटी थी मुस्कान, 4 दिन बाद ही छत पर फंदे से लटका मिला शव; पिता के आरोपों ने दहला दिया दिल!
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/sucide-1772044150146_m.webpप्रतीकात्मक चित्र
संवाद सहयोगी, कांठ (मुरादाबाद)। पंजाब से करीब चार दिन पूर्व कांठ आई विवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। बुधवार दोपहर उनका शव छत पर बने टीनशेड के पाइप से दुपट्टे के जरिए फंदे से लटकता मिला। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे मृतका के पिता ने पति सहित ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दरअसल मुहल्ला नई बस्ती, किडडा वाला निवासी नाजिम अपनी पत्नी मुस्कान व डेढ़ वर्षीय बच्ची अनाया के साथ पंजाब में बेकरी का काम करते है। चार दिन पहले वह परिवार के साथ घर आए थे। उनका अपनी पत्नी से पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को मुस्कान की मौत हो गई।
उनका शव घर की छत पर बने टिनशेड के पाइप से दुपट्टे के जरिए लटकता मिला। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इधर मौके पर पहुंचे सीओ आइपीएस अभिनव द्विवेदी ने स्वजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। जिसके बाद फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए।
इधर घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे मृतका के पिता मलुवा, ग्राम फरीदनगर, ठाकुरद्वारा ने पति नदीम शाह, सलीम शाह, सायरा खातून और रुखसाना के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया गया है। स्वजन के मुताबिक मुस्कान की शादी ढाई वर्ष पूर्व हुई थी।
यह भी पढ़ें- UP Crime: मुरादाबाद में महिला चौकीदार को क्यों उतारा मौत के घाट? हत्यारोपित ने बताया वो खौफनाक कारण https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]