सिरसा में घरेलू विवाद का खौफनाक अंत: जहर खाने से पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/download-1772047714538_m.webpप्रतीकात्मक तस्वीर
संवाद सहयोगी जागरण, सिरसा। बुधवार रात को चौटाला गांव में बड़ा घटनाक्रम हुआ। घरेलू कलह के चलते दंपति ने जहर निगल लिया। पति की मौके पर मौत हो गई। जबकि पत्नी को गंभीर अवस्था में राजस्थान के संगरिया में ले जाया गया। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए हनुमानगढ़ रेफर कर दिया गया। घटनाक्रम रात करीब आठ बजे का बताया जा रहा है।
मृतक की पहचान सुभाष के रुप में हुई है। गांव चौटाला की जवाहर कॉलोनी निवासी सुभाष किसान चुन्नीलाल का खेत पांचवें हिस्से पर जोतता था। वह पत्नी ममता तथा पांच बच्चों समेत खेत में बनी ढाणी में ही रहता था। पति-पत्नी के बीच कुछ दिनों से झगड़ा हो रहा था।
बताया जाता है कि रात करीब आठ बजे सुभाष तथा ममता में झगड़ा हो गया। दोनों में मारपीट होने लगी तो बच्चों ने छुड़वाने का प्रयास किया। इसमें तीन बच्चे घायल हो गए। दंपति ने स्प्रे गटक ली। बच्चों ने करीब दो-तीन एकड़ दूर स्थित ढाणी में जाकर सूचना दी तो लोग मौके पर पहुंचे।
तब तक सुभाष की मौत हो चुकी थी। जबकि ममता की सांस चल रही थी। सूचना पाकर मौका पर पहुंची एंबुलेंस के जरिए उसे अस्पताल ले जाया गया।
सदर थाना प्रभारी एसआई शैलेंद्र कुमार के अनुसार पुलिस कंट्रोल रुम से सूचना मिली थी। वे मौका पर पहुंचे तो घर के आंगन में सुभाष का शव पड़ा था। पति-पत्नी के झगड़े में तीन बच्चों को चोट लगी है। उन्हें चौटाला के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
जबकि ममता की हालत गंभीर है। उसे बेहतर उपचार के लिए हनुमानगढ़ ले जाया गया है। झगड़े की वजह अभी सामने नहीं आई है। मृतक सुभाष के चार बेटे, एक बेटी है। बड़े बेटे की उम्र 12 साल तथा छोटी बेटी की उम्र एक साल है।
यह भी पढ़ें- थाईलैंड में नौकरी का झांसा, म्यांमार में बनाया बंधक, सिरसा पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय \“जॉब स्कैम\“ रैकेट के 2 गुर्गों को दबोचा https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]