मुजफ्फरपुर नगर निगम का रिकॉर्ड 961 करोड़ का बजट, शहर में होंगे कई बड़े विकास कार्य
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/muzaffarpur-nagar-nigam-1772054199888_m.webpजागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 961.24 करोड़ का बजट तैयार किया है जो नगर निगम का अबतक का सबसे बड़ा बजट है। यह चालू वित्तीय वर्ष के बजट से 342.09 करोड़ रुपये अधिक है। तैयार बजट 28 फरवरी को नगर निगम कार्यालय सभागार में आयोजित सशक्त स्थायी समिति की बैठक में चर्चा के लिए रखी जाएगी। समिति की हरी झंडी मिलने के बाद इसे नगर निगम बोर्ड की बैठक में पेश किया जाएगा।
तैयार बजट में अनुमानित आय 961.24 करोड़ एवं अनुमानित व्यय 901.03 करोड़ रुपये दिखाया गया है। इस प्रकार नगर निगम ने 58.21 करोड़ लाभ का बजट तैयार किया है। बजट में फरदों नाला की उड़ाही के लिए 1.50 करोड़ एवं इसे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ने के लिए दो करोड़ रुपये का उपबंध किया गया है।
सिकंदरपुर स्थित मुक्तिधाम के सौंदर्यकरण, रख-रखाव एवं अन्य नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने के लिए बजट में 10 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। निगम की अधिकृत खाली भूमि की घेराबंदी, अतिक्रमण हटाने एवं नगर संपत्तियों के व्यावसायिक उपयोग को बढ़ावा देने हेतु विशेष बजटीय प्रावधान किया गया है। खाली जमीन की घेराबंदी के लिए दो करोड़ रुपये रखा गया है।
तैयार बजट में नगर निगम कार्यालय में डिजिटल करने के लिए कंप्यूटर, सॉफ्टवेयर एवं डिजिटल मानिटरिंग प्रणाली पर विशेष निवेश की बात कही गई है। रुपये की व्यवस्था की गई है। नगर निगम ऑडिटोरियम के पुनर्निर्माण पर 22.50 करोड़ खर्च का प्रावधान किया गया है। नगर निगम क्षेत्र में व्यवसायिक स्थलों पर पेट्रोल पंप, सीएनजी स्टेशन एवं ईवी चार्जिंग स्टेशन निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ रुपये रखा गया है।
शहर के प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण के लिए बजट में पांच करोड़ रुपये रखा गया है। व्यवसायिक स्थलों पर पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए बजट में डेढ़ करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पशु शवदाह गृह निर्माण के लिए भी बजट में 10 करोड़ रुपये रखा गया है।
आवारा कुत्तों के नियंत्रण के लिए 90 लाख रुपये रखा गया है। बजट में निगम कर्मचारियों के सातवें वेतनमान के अनुसार भुगतान एवं अंतर राशि के लिए 50 करोड़ रुपये रखा गया है। लावारिस शवों के दाह-संस्कार के लिए भी बजट में 90 लाख रुपये रखा गया है। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]