Samsung Galaxy S26 Ultra vs iPhone 17 Pro Max: प्रोसेसर से कैमरा तक, किसका है असली दबदबा?
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/Samsung-Galaxy-S26-Ultra-vs-iPhone-17-Pro-Max-comparison-1772047089033_m.webpSamsung Galaxy S26 Ultra vs iPhone 17 Pro Max: प्रोसेसर से कैमरा तक, किसका है असली दबदबा?
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग ने आखिरकार अपनी नई Galaxy S26 सीरीज के तहत Galaxy S26 Ultra लॉन्च कर दिया है। इसी के साथ अब 2026 में प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में दो बड़े नाम सैमसंग का Galaxy S26 Ultra और Apple का iPhone 17 Pro Max आमने-सामने हैं। दोनों कंपनियों ने अपने-अपने फ्लैगशिप में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, दमदार प्रोसेसर और एडवांस कैमरा सिस्टम ऑफर किया है, लेकिन सवाल ये है कि किस फोन में ज्यादा वैल्यू और पावर मिल रही है? आइए इस फुल कंपैरिजन में जानते हैं...
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
Galaxy S26 Ultra
जहां एक तरफ सैमसंग का ये फोन करीब 7.9mm पतला है और प्रीमियम फिनिश के साथ आता है। इसमें इन-बिल्ट S Pen सपोर्ट मिल रहा है, जो इसे प्रोडक्टिविटी के लिए खास बना रहा है। साथ ही फोन कई कलर ऑप्शन भी उपलब्ध है।
iPhone 17 Pro Max
दूसरी तरफ एप्पल ने भी इस बार अपने सिग्नेचर मिनिमल डिजाइन को थोड़ा बदला है। एल्यूमिनियम/टाइटेनियम फ्रेम और मजबूत बिल्ड के साथ ये फोन भी काफी प्रीमियम फील देता है। कैमरा डिजाइन में हल्का बदलाव देखने को मिलता है, लेकिन ओवरऑल लुक काफी क्लीन है।
कैसा है दोनों फोन्स का डिस्प्ले?
Galaxy S26 Ultra
सैमसंग के फोन में 6.9-इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। फोन का सबसे खास इसका इन-बिल्ट Privacy Display फीचर है, जो साइड एंगल से स्क्रीन को डिम कर देता है।
iPhone 17 Pro Max
दूसरी तरफ आईफोन में 6.9-इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है जो ProMotion (120Hz) सपोर्ट करता है। एप्पल का फोकस एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग और कलर एक्युरेसी पर है। ब्राइटनेस और इनोवेशन में सैमसंग आगे है, जबकि कलर ट्यूनिंग और आउटडोर विजिबिलिटी में एप्पल बेहतर लगता है।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
Galaxy S26 Ultra
सैमसंग के नए वाले डिवाइस में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट है। इसके साथ ही फोन में 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज मिल रही है। यह डिवाइस लेटेस्ट Android 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर चलता है।
iPhone 17 Pro Max
एप्पल के इस लेटेस्ट आईफोन में A19 Pro चिप है और ये iOS के साथ डीप इंटीग्रेशन देता है। डिवाइस 2TB तक स्टोरेज ऑप्शन ऑफर करता है। सिंगल-कोर परफॉर्मेंस और लॉन्ग-टर्म अपडेट्स में एप्पल की पकड़ अच्छी है।
कैमरा में कौन है आगे?
Galaxy S26 Ultra
सैमसंग के इस फोन में 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड, 50MP टेलीफोटो (5x ऑप्टिकल जूम) और एक्स्ट्रा 10MP कैमरा मिल रहा है। साथ ही फोन में Nightography Video और एडवांस AI ISP बेहतर लो-लाइट फोटो और वीडियो मिलता है।
iPhone 17 Pro Max
दूसरी तरफ आईफोन में 48MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ एडवांस टेलीफोटो और शानदार वीडियो स्टेबिलाइजेशन भी मिल रहा है। सिनेमैटिक मोड और प्रो-ग्रेड वीडियो रिकॉर्डिंग में एप्पल काफी आगे है। फोटो वर्सेटिलिटी में सैमसंग आगे है, जबकि वीडियो क्वालिटी में एप्पल की पकड़ मजबूत है।
बैटरी और चार्जिंग
Galaxy S26 Ultra
सैमसंग फोन में 5,000mAh बैटरी, 60W वायर्ड चार्जिंग और 20W वायरलेस सपोर्ट मिल रहा है। साथ ही फोन में Super Fast Charging 3.0 से लगभग 30 मिनट में ये 75% तक चार्ज हो जाता है।
iPhone 17 Pro Max
जबकि दूसरी तरफ आईफोन में करीब 5,088 mAh बैटरी और लगभग 40W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। एप्पल का फोकस बैटरी ऑप्टिमाइजेशन पर रहता है। चार्जिंग स्पीड में सैमसंग आगे है, जबकि बैटरी मैनेजमेंट में एप्पल ज्यादा बेहतर लग सकता है।
Samsung Galaxy S26 Ultra vs iPhone 17 Pro Max: कीमत
स्टोरेज वेरिएंट
Galaxy S26 Ultra
iPhone 17 Pro Max
कीमत का अंतर
256GB
₹1,39,999
₹1,49,900
iPhone ₹9,901 महंगा
512GB
₹1,59,999
₹1,69,900
iPhone ₹9,901 महंगा
1TB
₹1,89,999
₹1,89,900
लगभग समान
2TB
उपलब्ध नहीं
₹2,29,900
iPhone में एक्सक्लूसिव
Samsung Galaxy S26 Ultra vs iPhone 17 Pro Max: किसे चुनें?
अगर आप ब्राइट डिस्प्ले, 200MP कैमरा, फास्ट चार्जिंग और S Pen जैसी यूनिक सुविधाएं चाहते हैं, तो Galaxy S26 Ultra बेहतर ऑप्शन है। वहीं, अगर आप iOS इकोसिस्टम, शानदार वीडियो क्वालिटी और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहते हैं, तो iPhone 17 Pro Max ज्यादा अच्छा है। दोनों ही फ्लैगशिप 2026 में प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट के सबसे दमदार ऑप्शंस में से एक हैं।
यह भी पढ़ें- दुनिया का पहला प्राइवेसी डिस्प्ले वाला Samsung का Galaxy S26 Ultra लॉन्च, स्नैपड्रैगन चिपसेट और 200MP कैमरा भी https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]