यूपी में जल सुरक्षा की बड़ी पहल: 38 जिलों में नाविकों और यात्रियों को मिलेंगी 66 हजार से ज्यादा लाइफ जैकेट
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/lucknow-news-(32)-1772051282937_m.webpएआई जेनेरेटेड तस्वीर
राज्य ब्यूरो, जागरण लखनऊ। राज्य की नदियों में संचालित पंजीकृत नावों का संचालन करने वाले नाविकों और यात्रियों की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूपीएसडीएमए) और पीएसी के माध्यम से 38 जिलों में नाविकों को लाइफ जैकेट वितरित की जाएंगी।
इस संदर्भ में राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने बताया कि यह लाइफ जैकेट 811 घाटों पर संचालित 4,175 पंजीकृत नौकाओं का संचालन करने वाले नाविकों को 66,077 लाइफ जैकेट उपलब्ध कराई जाएंगी।
इसके लिए राज्य आपदा मोचक निधि से 13.21 करोड़ रुपये की पीएसी को जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि लाइफ जैकेट वितरण के लिए संबंधित जिलाधिकारियों के नियंत्रण में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
राहत आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 15 दिनों के भीतर लाइफ जैकेट वितरण की प्रक्रिया पूरी की जाए। उन्होंने बताया कि वाराणसी में सर्वाधिक 33,300, प्रयागराज में 12,267, मीरजापुर में 5,437, मऊ में 3,394, बलिया में 1,844, हापुड़ में 1,462 तथा कौशांबी में 970 लाइफ जैकेट वितरित की जाएंगी।
यह भी पढ़ें- यूपी के अफसरों को सख्त निर्देश, 10 मिनट के अंदर देना होगा जनप्रतिनिधियों के कॉल का जवाब https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]