LHC0088 Publish time 2026-2-26 06:26:27

गलगोटिया यूनिवर्सिटी के बीटेक के छात्र ने किया सुसाइड, हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/Suicide-(18)-1772068875210_m.webp

गलगोटिया यूनिवर्सिटी के बीटेक के छात्र नेकिया सुसाइड।



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एडब्ल्यूएचओ सोसायटी स्थित भगत सिंह छात्रावास के कमरे में एक बीटेक के छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना मंगलवार की है। हास्टल में वह अपने चचेरे भाई के साथ रहता था।

आशंका जताई जा रही है कि छात्र ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की है। छात्र की पहचान मूलरूप से हरियाणा के रेवाड़ी जिले के जाटू स्याना के 18 वर्षीय गौरव के रूप में हुई है। वह गलगोटिया विश्वविद्यालय में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था और हास्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आत्महत्या करने से पहले गौरव ने एक युवती को फोन पर संदेश भेजा था। बीटा दो कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव पीड़ित स्वजन को सौंप दिया है। स्वजन शव लेकर पैतृक गांव रवाना हो गए। मामले में पीड़ित स्वजन ने कोई शिकायत पुलिस नहीं दी है।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा बनेगा सेमीकंडक्टर हब: दो साल में OSAT यूनिट से उत्पादन शुरू, मिलेंगे हजारों लोगों को रोजगार https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: गलगोटिया यूनिवर्सिटी के बीटेक के छात्र ने किया सुसाइड, हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटका मिला शव