वाराणसी में बहू ने कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर की सास की हत्या, बोली- रोज-रोज के झगड़े से आ गई थी तंग
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/women-1772070363473_m.webpतस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
जागरण संवाददाता, वाराणसी। फूलपुर क्षेत्र के कठिराव गांव में बुधवार शाम 47 वर्षीय आशा का खून से सना शव उनके कमरे में लकड़ी के तख्त पर पड़ा मिला। बहू के शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोग पहुंच गए। पुलिस पहुंची तो पूछताछ में उसे शक हो गया।
बहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो शुरुआत में उसने बरगलाने की कोशिश की, लेकिन जब सख्ती हुई तो उसने स्वीकारा कि सास के रोजाना झगड़ा करने से आजिज होकर उसने कुल्हाड़ी से सिर पर प्रहार कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक युवक को भी हिरासत में लिया है।
वनवासी जाति की आशा देवी अपने बेटे सुभाष, बहू प्रीति व 14 वर्षीय पौत्र के साथ रहती थीं। पूरा परिवार ईंट भट्ठे पर ईंट पर पथाई का काम करता है। बुधवार को शाम को प्रीति चीखने-चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए तो देखा कि लकड़ी के तख्त पर मृत पड़ी आशा का सिर लहूलुहान था।
यह भी पढ़ें- वाराणसी शहर में पांच घंटे लागू रहेगा यातायात प्रतिबंध, जानिए कहां-कहां रहेगी पुलिस की सख्ती
लोगों ने पुलिस चौकी प्रभारी सत्यजीत को सूचना दी तो फूलपुर थाने से पुलिस पहुंच गई। एडीसीपी नृपेंद्र ने बताया कि बहू प्रीति ने ही आशा की हत्या की है। वह दिन में ही अपने सास की हत्या कर चली गई। जिस कुल्हाड़ी से हत्या की गई है, उसे बरामद कर लिया गया है। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]