गोरखपुर में रेल पटरी किनारे से बरामद हुआ लखीमपुर खीरी के युवक का शव, हादसा या कत्ल? जांच में जुटी पुलिस
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/death_-1772071485145_m.webpतस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
जागरण संवाददाता, कैंपियरगंज, (गोरखपुर)। रेल पटरी के किनारे से एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक लखीमपुर खीरी का रहने वाला है, उसके जेब से मिले आधार कार्ड से इसकी पुष्टी हुई। यह शव कैंपियरगंज थाना के महावनखोर स्टेशन के पास से मिला है। बुधवार की सुबह पुलिस ने स्वजन को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मंगलवार की देर रात एक ग्रामीण महावनखोर स्टेशन से आगे करमहवां गांव से पहले रेल पटरी के किनारे एक युवक का शव देखा। तत्काल उसने स्टेशन कर्मियों और डायल 112 पर इसकी सूचना दी। इसके बाद बुधवार की भोर में कैंपियरगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
युवक की जेब से बरामद आधार कार्ड से उसकी पहचान 30 वर्षीय मंगरू साहनी पुत्र रवीश चंद, निवासी इंदिरा नगर, मैलानी थाना, जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई। पैंट की जेब से गोरखपुर से लखीमपुर खीरी का रेल टिकट भी बरामद हुआ है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर एम्स की डॉक्टर से अश्लीलता करने वाले आरोपितों पर बढ़ाई गई SC-ST की धारा, पुलिस करेगी रिमांड पर पूछताछ
इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक ट्रेन से अपने घर जा रहा था। अब पुलिस यह जांच रही है कि युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हुई है या कोई और कारण है। यहां पर कहां रहता था या किस वजह से आया था।
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्वजन को घटना की सूचना दी गई है। आने के बाद उनसे युवक के संबंध में पूछताछ की जाएगी। तहरीर मिलने पर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई होगी। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]