LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

भीड़ के बीच भी खाली दौड़ रहीं होली स्पेशल ट्रेनें! स्लीपर में 600+ और AC में भी भरपूर जगह, जानें क्या है वजह

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/Untitled-1772036471822_m.webp

भारतीय रेलवे



जागरण संवाददाता, बरेली। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए होली स्पेशल ट्रेनें चला रहा है लेकिन इनमें यात्री नहीं मिल रहे हैं, इसकी वजह से ही सभी श्रेणियों की सीटें खाली हैं। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों में खाली बर्थों की सूची जारी की गई है ताकि यात्री आसानी से अपनी टिकट बुक करा सकें। सीटें खाली होने की वजह नियमित ट्रेनों से इन ट्रेनों का किराया कुछ अधिक होना भी है।

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से 80 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इनमें बरेली से होकर गुजरने वाली भी कई ट्रेनें हैं। ये ट्रेनें अम्बाला, अमृतसर, चंडीगढ़, कोलकाता, सियालदह, धनबाद, आसनसोल, नई दिल्ली, हैदराबाद, पुणे, मुम्बई, गोंदिया, पुरी, राजकोट, वलसाड, वडोदरा, गुवाहाटी, रांची, श्रीगंगानगर, जयपुर, जोधपुर आदि नगरों से चलाई जा रही हैं।
होली स्पेशल ट्रेनें: उपलब्ध सीटों की स्थिति (फरवरी-मार्च 2026)



   ट्रेन नंबर
   ट्रेन का नाम (कहाँ से कहाँ तक)
   तिथि (Date)
   श्रेणी (Class) और उपलब्ध सीटें (Berths)


   04021
   गोरखपुर - नई दिल्ली स्पेशल
   28 फरवरी
   AC1 (15), AC2 (65), AC3 (296), SL (23)


   
   
   07 मार्च
   AC1 (03), AC3 (156)


   04513
   गोरखपुर - चण्डीगढ़
   27 फरवरी
   AC1 (05), AC2 (94), AC3 (164), AC3E (81)


   04730
   गोरखपुर - श्रीगंगानगर
   27 फरवरी
   AC2 (28), AC3 (56), SL (215)


   05045
   लालकुंआ - राजकोट
   01 मार्च
   AC2 (05), AC3 (09), SL (421)


   
   
   08 मार्च
   SL (336)


   
   
   15 मार्च
   AC2 (09), AC3 (21), SL (480)


   05301
   मऊ - अम्बाला
   05 मार्च
   AC1 (03), AC2 (84), AC3 (265), AC3E (77)


   
   
   19 मार्च
   AC1 (04), AC2 (105), AC3 (335), SL (220)


   05005
   बढ़नी - अमृतसर
   04 मार्च
   शयनयान (SL): 606 सीटें


   
   
   25 मार्च
   शयनयान (SL): 635 सीटें


   05023
   गोमतीनगर - खातीपुरा
   03 मार्च
   AC2 (31), AC3 (84), SL (581)


   
   
   24 मार्च
   AC2 (29), AC3 (77), SL (542)


   05060
   लालकुंआ - कोलकाता
   05 मार्च
   AC1 (04), AC2 (59), AC3E (255), SL (338)


   
   
   19/26 मार्च
   AC1 (06), AC2 (62), AC3E (255), SL (355)




उन्होंने बताया कि गोरखपुर से चलने वाली 04021 गोरखपुर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन में 28 फरवरी को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 15, द्वितीय श्रेणी में 65, तृतीय श्रेणी में 296 एवं शयनयान श्रेणी में 23 और सात मार्च को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में तीन और तृतीय श्रेणी में 156 बर्थ उपलब्ध हैं।

04513 गोरखपुर-चण्डीगढ़ में 27 फरवरी को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में पांच, द्वितीय श्रेणी में 94, तृतीय श्रेणी में 164 और तृतीय श्रेणी इकोनामी में 81 बर्थ उपलब्ध हैं। 04730 गोरखपुर-श्रीगंगानगर में 27 फरवरी को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 28, तृतीय श्रेणी में 56 एवं शयनयान श्रेणी में 215 बर्थ उपलब्ध हैं।

05045 लालकुंआ-राजकोट में एक मार्च को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में पांच, तृतीय श्रेणी में नौ, शयनयान श्रेणी में 421 बर्थ, आठ मार्च को को शयनयान श्रेणी में 336 बर्थ, 15 मार्च को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में नौ एवं तृतीय श्रेणी में 21 और शयनयान श्रेणी में 480 बर्थ, 22 मार्च को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 17 एवं तृतीय श्रेणी में 38 एवं शयनयान श्रेणी में 519 बर्थ और 29 मार्च को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में एक, तृतीय श्रेणी में 61 एवं शयनयान श्रेणी में 502 बर्थ उपलब्ध हैं।

05301 मऊ-अम्बाला में पांच मार्च को को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में तीन, द्वितीय श्रेणी में 84 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 265, तृतीय श्रेणी इकोनॉमी में 77 बर्थ, 12 मार्च को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 103, तृतीय श्रेणी में 329, तृतीय श्रेणी इकोनामी में 105 बर्थ, 19 मार्च को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में चार, द्वितीय श्रेणी में 105 और तृतीय श्रेणी में 335, तृतीय श्रेणी इकोनामी में 129, शयनयान श्रेणी में 220 बर्थ और 26 मार्च को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में चार, द्वितीय श्रेणी में 104, तृतीय श्रेणी में 349, तृतीय श्रेणी इकोनामी में 129, शयनयान श्रेणी में 266 बर्थ उपलब्ध हैं।

05005 बढ़नी-अमृतसर में चार मार्च को शयनयान श्रेणी में 606 बर्थ, 11 मार्च, 2026 को शयनयान श्रेणी में 551 बर्थ, 18 मार्च को शयनयान श्रेणी में 613 बर्थ, 25 मार्च को शयनयान श्रेणी में 635 बर्थ उपलब्ध हैं।

05023 गोमतीनगर-खातीपुरा ड़ी में तीन मार्च को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 31, तृतीय श्रेणी में 84, शयनयान श्रेणी में 581 बर्थ, 10 मार्च को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 30, तृतीय श्रेणी में 76, शयनयान श्रेणी में 512 बर्थ, 17 मार्च को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 31, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 82, शयनयान श्रेणी में 565 बर्थ, 24 मार्च को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 29, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 77, शयनयान श्रेणी में 542 बर्थ उपलब्ध हैं।

लालकुंआ से चलने वाली 05060 लालकुंआ-कोलकाता में पांच मार्च को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में चार, द्वितीय श्रेणी में 59, तृतीय श्रेणी इकोनामी में 255, शयनयान श्रेणी में 338 बर्थ, 12 मार्च को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में छह, द्वितीय श्रेणी में 62, तृतीय श्रेणी, इकोनामी में 255, शयनयान श्रेणी में 355 बर्थ, 19 एवं 26 मार्च को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में छह, द्वितीय श्रेणी में 62, तृतीय श्रेणी इकोनामी में 255, शयनयान श्रेणी में 355 बर्थ उपलब्ध हैं।
डाबला स्टेशन पर रुकेगी टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस

उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के डाबला स्टेशन पर 15092/15091 टनकपुर-दौराई-टनकपुर एक्सप्रेस का प्रायोगिक आधार पर दो मिनट का ठहराव किया जाएगा।

दौराई से 26 फरवरी से चलने वाली 15091 दौराई-टनकपुर एक्सप्रेस डाबला स्टेशन पर 19.53 बजे पहुंचकर 19.55 बजे छूटेगी और वापसी यात्रा में टनकपुर से 28 फरवरी से चलने वाली 15092 टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस डाबला स्टेशन पर 8.07 बजे पहुंचकर 8.09 बजे छूटेगी।

इसके अलावा 05062/05061 टनकपुर-अछनेरा- टनकपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन का अवधि विस्तार एक से 31 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार, रविवार, सोमवार और मंगलवार को किया जाएगा। ट्रेन में 17 कोच लगाए जाएंगे।




यह भी पढ़ें- बरेली-मैलानी के बीच अब खत्म होगा ट्रेन बदलने का झंझट! रेलवे चलाने जा रहा है सीधी MEMU ट्रेनें, जानें पूरा प्लान https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: भीड़ के बीच भी खाली दौड़ रहीं होली स्पेशल ट्रेनें! स्लीपर में 600+ और AC में भी भरपूर जगह, जानें क्या है वजह