Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

PM मोदी ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स पार करने वाले पहले विश्व नेता बनें

PM Modi Instagram Followers: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। वे इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने वाले पहले विश्व नेता और राजनेता बन गए हैं। पीएम मोदी, जिन्होंने 2014 में इंस्टाग्राम ज्वाइन किया था, के इंस्टाग्राम पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से दोगुने से भी अधिक फॉलोअर्स हैं। अगले पांच प्रमुख विश्व नेताओं के फॉलोअर्स की कुल संख्या भी प्रधानमंत्री मोदी के फॉलोअर्स की संख्या से कम है।



https://images.moneycontrol.com/static-hindinews/2026/02/स्क्रीनशॉट-2026-02-26-074546.pngPM Modi Instagram



अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के 43.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो के 15 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के 14.4 मिलियन फॉलोअर्स, तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन के 11.6 मिलियन फॉलोअर्स और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के 6.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।




संबंधित खबरें
Chandni Chowk Robbery: चांदनी चौक में दिनदहाड़े 60 लाख की लूट, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 8:18 AM
Himachal Vs Delhi Police: यूथ कांग्रेस के वर्कर्स की गिरफ्तारी पर शिमला में हाई वोल्टेज ड्रामा, हिमाचल और दिल्ली पुलिस आई आमने-सामने, क्रॉस FIR दर्ज अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 8:04 AM
Ranya Rao: 127 किलो सोने की तस्करी मामले में कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव पर कसा शिकंजा, ED ने दाखिल की चार्जशीट अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 7:37 AM

इस बीच, भारत में इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री मोदी अन्य भारतीय राजनीतिक नेताओं से काफी आगे हैं। दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं, जिनके लगभग 16.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं, उसके बाद राहुल गांधी हैं, जिनके लगभग 12.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।



फिलहाल, प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय आधिकारिक इजरायल दौरे पर हैं, और बुधवार को इजरायली संसद द्वारा उन्हें नेसेट के सर्वोच्च सम्मान - “स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल“ से सम्मानित किया गया।



यह पुरस्कार भारत और इजरायल के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में प्रधानमंत्री मोदी के “व्यक्तिगत नेतृत्व के माध्यम से किए गए असाधारण योगदान“ को मान्यता देते हुए प्रदान किया गया।



यह मेडल इजरायली संसद में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के बाद प्रदान किया गया। अपने भाषण के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायली संसद, नेसेट के सदस्यों से बातचीत की।



प्रधानमंत्री मोदी को उनके भाषण के दौरान स्टैंडिंग ओवेशन मिला। अपने भाषण में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में इजरायल की दृढ़ता, साहस और उपलब्धियों की बहुत प्रशंसा की जाती है।



उन्होंने कहा, “आधुनिक राज्यों के रूप में एक-दूसरे से संबंध स्थापित करने से बहुत पहले, हम दो हजार साल से भी अधिक पुराने संबंधों से जुड़े हुए थे। एस्थेर की पुस्तक में भारत को होडू के नाम से संदर्भित किया गया है। तालमुद में प्राचीन काल में भारत के साथ व्यापार का उल्लेख मिलता है।”



यह भी पढ़ें: UP Employees Salary: यूपी के करीब 18 लाख शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों को होली से पहले सैलरी मिल जाएगा
Pages: [1]
View full version: PM मोदी ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स पार करने वाले पहले विश्व नेता बनें