Himachal Vs Delhi Police: यूथ कांग्रेस के वर्कर्स की गिरफ्तारी पर शिमला में हाई वोल्टेज ड्रामा, हिमाचल और दिल्ली पुलिस आई आमने-सामने, क्रॉस FIR दर्ज
Himachal Police Vs Delhi Police: AI इम्पैक्ट समिट में प्रदर्शन से जुड़े मामले में यूथ कांग्रेस के तीन वर्कर्स की गिरफ्तारी के सिलसिले में क्रॉस FIR दर्ज होने के बाद बुधवार (25 फरवरी) रात दिल्ली पुलिस और हिमाचल प्रदेश पुलिस के बीच हाई-वोल्टेज टकराव हुआ। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम ने बुधवार को शिमला जिले के रोहरू कस्बे से तीनों वर्कर्स को हिरासत में लिया। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, टीम आरोपियों के साथ राजधानी लौट रही थी, तभी हिमाचल पुलिस ने उन्हें सोलन जिले में रोक लिया। इतना ही नहीं उन्हें हिरासत में भी ले लिया। इस दौरान दिल्ली पुलिसकर्मियों समेत करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया गया।हिमाचल प्रदेश पुलिस ने दिल्ली पुलिस की टीम को उस समय रोक लिया, जब वह आरोपियों को राष्ट्रीय राजधानी ले जा रही थी। हिमाचल प्रदेश पुलिस के सूत्रों के अनुसार, दिल्ली की टीम ने शिमला में स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बिना कार्रवाई की। इस पर कार्रवाई करते हुए हिमाचल पुलिस ने तीन वाहनों को रोक लिया जिसमें आरोपी और दिल्ली पुलिस के कर्मी सवार थे। आरोपी कथित तौर पर हिमाचल प्रदेश के निवासी नहीं हैं।
दिल्ली पुलिस की गाड़ी जब्त, FIR दर्ज
संबंधित खबरें
Chandni Chowk Robbery: चांदनी चौक में दिनदहाड़े 60 लाख की लूट, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 8:18 AM
Ranya Rao: 127 किलो सोने की तस्करी मामले में कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव पर कसा शिकंजा, ED ने दाखिल की चार्जशीट अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 7:37 AM
PM मोदी ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स पार करने वाले पहले विश्व नेता बनें अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 7:47 AM
हिमाचल पुलिस ने दिल्ली टीम को धर्मपुर में रोका था। हिरासत को गैर-कानूनी बताया था। इसके बाद तीनों वर्कर्स को शिमला वापस लाया गया और कानूनी प्रक्रिया के मुताबिक उन्हें लोकल कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद दिल्ली पुलिस के जवान गिरफ्तार किए गए तीन आरोपी IYC कार्यकर्ताओं सौरव, अरबाज और सिद्धार्थ को ACJM-II एकांश कपिल द्वारा दी गई ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रहे थे। तभी शिमला पुलिस ने दिल्ली पुलिस की एक गाड़ी जब्त कर ली।
उन्होंने NH 5 पर दिल्ली पुलिस के जवानों को बीच रास्ते में रोका और उनसे मामले में शिमला पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR के संबंध में अपनी जांच में शामिल होने के लिए कहा। एक शिकायत के आधार पर शिमला पुलिस ने चिरगांव पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की है। आरोप है कि सादे कपड़ों में 15-20 अनजान लोग चिरगांव के मांडली में एक रिसॉर्ट में पहुंचे और वहां ठहरे तीन मेहमानों को जबरदस्ती ले गए।
DVR को लेकर बवाल
शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि मेहमानों की एक थार गाड़ी ले ली गई। साथ ही रिसॉर्ट में CCTV कैमरों का DVR बिना किसी सीजर मेमो के निकाल लिया गया। हालांकि, दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा कि स्पेशल सेल टीम AI समिट विरोध मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही थी। आरोप है कि उनके अधिकारियों को सरकारी काम करते समय रोका गया।
सोलन में रोके जाने के बाद, स्पेशल सेल ने हिमाचल पुलिस पर सरकारी काम में रुकावट डालने का आरोप लगाते हुए एक क्रॉस FIR दर्ज की। दिल्ली पुलिस और हिमाचल पुलिस के बीच रातभर गतिरोध के बाद मामला गुरुवार तड़के 5:50 बजे समाप्त हुआ। उसके बाद ही दिल्ली पुलिस वहां से निकल सकी।
#WATCH | Shimla, HP | A Delhi Police personnel says, “We are leaving now from here,“ nodding in the affirmative when asked if all vehicles of Delhi Police have been released by the Shimla Police. https://t.co/aeW86vLR2H pic.twitter.com/WDK6lWOJol — ANI (@ANI) February 26, 2026
रात भर चला ड्रामा
दिल्ली पुलिस को शिमला पुलिस को एक सीजर मेमो सौंपना पड़ा। दिल्ली पुलिस के अधिकारी अब DVR और सीज की गई थार को अपने साथ ले गए हैं। एक दिल्ली पुलिस कर्मी ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, “हम अब यहां से जा रहे हैं।“ जब उनसे पूछा गया कि क्या शिमला पुलिस ने दिल्ली पुलिस की सभी गाड़ियों को छोड़ दिया है, तो उन्होंने हां में सिर हिलाया।
#WATCH | IYC AI Summit protest case | Shimla Police has seized one vehicle of the Delhi Police after they stopped Delhi Police personnel midway on NH 5, asking them to join in their investigation regarding the FIR registered by Shimla Police in the matter. The Delhi Police… https://t.co/ef2KsQH68L pic.twitter.com/aoSaVsEAaU — ANI (@ANI) February 26, 2026
प्रोटेस्ट मामले में अब तक 11 गिरफ्तार
राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित \“एआई इम्पैक्ट समिट\“ में कमीज उतार कर किए गए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में कांग्रेस के तीन और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की कुल संख्या 11 हो गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
#WATCH | Additional Chief Judicial Magistrate (ACJM-II) court in Shimla granted transit remand to three accused arrested by the Delhi Police from Rohru in Shimla district. The three accused, Saurav, Arbaaz and Siddharth, were produced at around 1.00 am at the residence court of… pic.twitter.com/VSyEK2Mr1u — ANI (@ANI) February 25, 2026
अधिकारियों ने बताया कि सौरभ, सिद्धार्थ और अरबाज को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल के एक होटल से पकड़ा। उन्हें एक स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट ने उनकी ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर ली, ताकि पुलिस उन्हें आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली ला सके।
ये भी पढ़ें- PM Modi Israel Visit: पीएम मोदी को मिला इजरायली संसद का सर्वोच्च सम्मान, बोले- \“आतंकवाद कतई बर्दाश्त नहीं\“, हमास हमले की निंदा की
Pages:
[1]