Chikheang Publish time 2026-2-26 08:26:50

पहाड़ों पर बारिश बर्फबारी तो मैदानों में खिलेगी धूप, दिल्ली-एमपी और राजस्थान समेत किन-किन राज्यों में बढ़ेगा पारा?

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/mausam-(6)-1772074635356_m.webp

फरवरी में ही तपने लगा उत्तर भारत



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फरवरी के आखिरी सप्ताह चल रहा है और मौसम तेजी से बदल रहा है। एक ओर जहां ठंड धीरे-धीरे विदाई ले रही है, वहीं दूसरी ओर गर्मी धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर रही है।

इन सबके बीच आज से 3 मार्च तक कई राज्यों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। आइए जानते हैं देशभरे के मौसम का ताजा अपडेट...

दरअसल, दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो जाने से 26 से 28 फरवरी और फिर 2 से 3 मार्च तक पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। हालांकि, इसका ज्यादा असर मैदानी इलाकों में देखने को नहीं मिलेगा।

महाराष्ट्र से लेकर पूर्वी भारत तक और उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक इजाफा हो सकता है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से लेकर मध्य प्रदेश तक तापमान तेजी से बढ़ेगी. जिसके कारण गर्मी बढ़ेगी।

इसके अलावा, उत्तर भारत के 3 राज्यों और दक्षिण के 2 राज्यों में बारिश होने की संभावना है। जिन राज्यों में बारिश होने की संभावना है उनमें जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, तेलंगाना और कर्नाटक जिले शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर में 26 और 27 फरवरी, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 27 और 28 फरवरी को छिटपुट हल्की बारिश की संभावना है। 26 फरवरी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली-एनसीआर में आज, यानी 26 फरवरी को, मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है। दिन में तेज धूप खिलेगी। आज का अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री तक रहेगा। यानी कुल मिलाकर आज दिल्ली-एनसीआर में ठीक-ठाक गर्मी महसूस होगी। दिल्ली में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/26/template/image/delhio-ncr-1772074298324.jpg
उत्तर प्रदेश का मौसम

अगर बात करें उत्तर प्रदेश के मौसम की तो यहां आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकांश जिलों में धूप खिलेगी। तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। यूपी के जिन जिलों में पारा बढ़ने वाला है, उनमें कानपुर,मेरठ, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़,इटावा,मैनपुरी, मथुरा, अमेठी, आजमगढ़, अमरोहा,बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर शामिल हैं।
मध्य प्रदेश का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज से मध्य प्रदेश के भी कई जिलों में पारा बढ़ने वाला है। जिसके कारण गर्मी में इजाफा होगा। एमपी के जिन जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार जाएगा उनमें भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सतना, इंदौर, रतलाम, बालाघाट, छिंदवाड़ा, रीवा, मुरैना, भिंड और बैतूल शामिल हैं। फिलहाल यहां बारिश का काई अलर्ट नहीं है।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/26/template/image/tapman-new-1772074319040.jpg
राजस्थान का मौसम

राजस्थान में भी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। लेकिन तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है। IMD के मुताबिक आज 26 फरवरी को भी पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और धूप कड़क होगी। जिन जिलों में गर्मी बढ़ेगी उनमें अजमेर, अलवर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, गंगापुर सिटी, जैसलमेर, शाहपुर शामिल हैं।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/26/template/image/mausam-(7)-1772074660480.jpg
बिहार का मौसम

अगर बात करें बिहार के मौमस की तो यहां भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। यहां तापमान में वृद्धि के साथ गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। राजधानी पटना में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
उत्तरांखड का मौमस

उत्तराखंड में आज मौसम बिगड़ने के आसार हैं। आईएमडी के अनुसार, आज देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्र प्रयाग, टिहरी और पिथौरागढ़ में कहीं कहीं छिटपुट बारिश की संभावना है। राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान आज 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/26/template/image/barish-(1)-1772074372589.jpg
हिमाचल प्रदेश का मौसम

अगर बात करें हिमाचल प्रदेश के मौसम की तो यहां 27 और 28 फरवरी को बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है बिलासपुर, शिमला, मंडी, सोलन और कांगड़ा जिले शामिल हैं। मनाली और आसपास के ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी की संभावना है।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/26/template/image/barf-(1)-1772074406816.jpg
तमिलनाडु और अंडमन निकोबार में बारिश की संभावना

अगर बात करें तमिलनाडु के मौसम की तो यहां राजधानी चेन्नई और आसपास के कई जिलों में 1 मार्च तक बारिश का पूर्वानुमान है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आज तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ बारिश और बिजली कड़कने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 27-28 फरवरी को बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

यह भी पढ़ें- Jharkhand Weather: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश की वजह से लौटी ठंड; 27 फरवरी से फिर बढ़ेगा पारा

यह भी पढ़ें- Punjab Weather: पंजाब में अगले 2 दिन बढ़ेगी गर्मी, मार्च तक तापमान 29 °C तक पहुंचने का अनुमान; ऐसा रहेगा आज का मौसम https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: पहाड़ों पर बारिश बर्फबारी तो मैदानों में खिलेगी धूप, दिल्ली-एमपी और राजस्थान समेत किन-किन राज्यों में बढ़ेगा पारा?