deltin33 Publish time 2026-2-26 08:27:01

समय लेकर निकलें वरना छूट जाएगी ट्रेन, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास 8 दिन डायवर्जन; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/diversion-1771857325510-1772075058444-1772075065218_m.webp

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास पांच मार्च तक ट्रैफिक डायवर्जन। फोटो: सांकेतिक



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पहाड़गंज ट्रैफिक सर्किल (सेंट्रल रेंज) ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने चेल्म्सफोर्ड रोड पर होने वाले खोदाई कार्य को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

दिल्ली जल बोर्ड को सीवर लाइन की मरम्मत और दोबारा लाइन डालने के लिए अनुमति दी गई है, जिसके तहत 26 फरवरी 2026 से 5 मार्च 2026 तक खोदाई का काम किया जाएगा।

इस दौरान चेल्म्सफोर्ड रोड (नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने), मुनिया चौक क्षेत्र और पहाड़गंज की ओर जाने वाली संपर्क सड़कों पर यातायात आंशिक रूप से प्रभावित और प्रतिबंधित रह सकता है। खोदाई के चलते ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस ने रेलवे यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा पहले से योजना बनाकर करें और अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें, ताकि ट्रेन छूटने की स्थिति न बने। साथ ही, डायवर्जन मार्गों पर वाहनों को पार्क न करने की अपील की गई है, जिससे यातायात सुचारु रूप से चलता रहे।

पुलिस ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यातायात व्यवस्था और जनसुविधा बनाए रखने के लिए ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

यह भी पढ़ें- DU में प्रदर्शन पर लगी रोक का मामला पहुंचा कोर्ट, दिल्ली HC ने यूनिवर्सिटी से मांगा जवाब; पुलिस भी होगी पक्षकार https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: समय लेकर निकलें वरना छूट जाएगी ट्रेन, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास 8 दिन डायवर्जन; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी