cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

New Rules 1 April 2026: PAN Card से लेकर LPG के दाम तक क्या-क्या बदलेगा; आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/New-Rules-1-april-1772077585314_m.webp



1 अप्रैल (New Rules 1 April 2026) से देशभर में कई बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है। 1 अप्रैल से पैन कार्ड से लेकर घरेलू सिलेंडर के दाम तक कई बदलाव होने जा रहे हैं। आइए इन बदलावों के बारे में एक-एक करके बात करते हैं।

हमने यहां मार्च के बदलावों (New Rules 1 March 2026) के बारे में इसलिए नहीं बताया क्योंकि मार्च में ऐसा कोई भी खास बदलाव होने नहीं जा रहा है। मार्च की तारीख को गैस एजेंसी सिलेंडरों के दाम में बदलाव करेगी। हर महीने की पहली तारीख को गैस एजेंसी एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव करती है।   

हालांकि 1 अप्रैल से देशभर में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इनके बारे में आम आदमी का जानना जरूरी है।
New Rules 1 April 2026: क्या-क्या बदलाव होंगे?
Pan Card से जुड़े बदलाव

[*]
1 अप्रैल से बैंक या पोस्ट ऑफिस में 10 लाख रुपए प्रति वर्ष कैश जमा या निकासी पर PAN डिटेल देना जरूरी नहीं होगा।
[*]
होटल, रेस्टोरेंट या फंक्शन में 1 लाख रुपए तक के खर्च पर PAN नहीं देगा होगा।
[*]
अगर आपको कार या बाइक खरीदनी है और उसकी कीमत 5 लाख रुपये हैं, तो इसके लिए PAN की जरूरत नहीं होगी।
[*]
20 लाख तक की प्रॉपर्टी डील के लिए PAN देना भी अब अनिवार्य नहीं होगा।

ITR फाइलिंग की डेडलाइन में बदलाव?

[*]
अगर बिना आडिट वाला बिजनेस या प्रोफेशन है तो अब आप 31 जुलाई की जगह 31 अगस्त तक ITR फाइल कर सकते हैं।
[*]
वहीं आम आदमी यानी सैलरी क्लास के लिए आईटीआर फाइलिंग का समय 31 जुलाई ही रखा है। इसके साथ ही ITR-1/ ITR-2 फाइल करने वाले की भी लास्ट डेट 31 जुलाई ही रहेगी।
[*]
छोटे व्यापारियों और प्रोफेशनल्स को अब एक महीने की एक्स्ट्रा राहत मिल सकेगी।


[*]
अगर आपको इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदना है तो आपको समय पर PAN देना होगा।
[*]
पहले PAN सिर्फ बड़े अमाउंट पर देना होता था, लेकिन अब हर पॉलिसी पर देना होगा।
[*]
MACT से मिलने वाले मुआवजे के ब्याज पर अब कोई टैक्स नहीं लगेगा।

बच्चों की पढ़ाई पर लगने वाले टैक्स में राहत

[*]
बच्चों की पढ़ाई से संबंधित लगने वाले टैक्स पर भी छूट दी गई है।एजुकेशन अलाउंस पर छूट 100 से बढ़ाकर 3,000 रुपए प्रति माह हो जाएगी।
[*]
हॉस्टल अलाउंस पर छूट 300 रुपए से बढ़ाकर 9,000 रुपए प्रति माह कर दी गई है। ये छूट अधिकतम 2 बच्चों को मिल सकता है।

शेयर बाजार में फ्यूटर ट्रेडिंग हुई महंगी

[*]
फ्यूचर ट्रेडिंग पर लगने वाला SST 0.02% से बढ़कर 0.05% हो जाएगा।
[*]
ऑप्शन प्रीमियम पर SST 0.10% से बढ़कर 0.15% हो जाएगा।


[*]
ऑप्शन एक्सरसाइज पर भी 0.15% SST लगेगा।


एसएसटी का अर्थ है सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स। ये टैक्स शेयर खरीदने और बेचने पर लगाया जाता है। हालांकि ये बदलाव सामान्य ट्रेडिंग पर नहीं बल्कि फ्यूचर ट्रेडिंग पर हुआ है।



https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: New Rules 1 April 2026: PAN Card से लेकर LPG के दाम तक क्या-क्या बदलेगा; आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर