cy520520 Publish time 2026-2-26 09:26:58

गिरिडीह चुनाव हिंसा: फायरिंग में व्यक्ति की मौत, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/Giridih-Shamim-Death-1772078216911_m.webp

तनाव को देखते हुए गिरिडीह में तैनात पुलिसकर्मी।



जागरण संवाददाता, गिरिडीह। भंडारीडीह के आजाद नगर में गिरडीह नगर निगम चुनाव के दाैरान मतदान के बाद शाम में हुई फायरिंग की घटना में घायल दो लोगों में से एक करीब 52 वर्षीय शमीम अंसारी की मौत बुधवार को इलाज के क्रम में धनबाद में हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद देर रात को गिरिडीह स्थित घर लाया गया।

इससे पूर्व माहौल तनावपूर्ण रहने के कारण पुलिस व प्रशासन की टीम पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गई और हर स्थिति से निबटने को लेकर बक्सीडीह रोड चौक पर बैरिकेडिंग कर उस पथ पर आने-जाने वालों को रोक दिया गया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती करते हुए किसी भी स्थिति से निबटने की तगड़ी घेराबंदी की गई है।

भंडारीडीह, चैताडीह, आजाद नगर, झिंझरी, नेताजी चौक, बक्सीडीह रोड, पचंबा रोड समेत अन्य क्षेत्रों को छावनी में तब्दील करते हुए रैपिड एक्शन फोर्स, जैप, जिला बल, आइआरबी के अलावा अन्य बलों को तैनात कर रखा गया है। वहीं जिला संयुक्त नियंत्रण कक्ष में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के पुलिस महानिरीक्षक अंजनी झा, उपायुक्त रामनिवास यादव, एसपी डा. बिमल कुमार, एएसपी सुरजीत कुमार के अलावा अन्य पदाधिकारी जमे हुए हैं और हर स्थिति पर नजर बनाए हैं।

वहीं आजाद नगर, झिंझरी, चैताडीह रोड, बैक्सीडीह रोड चौक के अलावा अन्य स्थानों पर डीएसपी, एसडीपीओ, प्रशिक्षु डीएसपी, इंस्पेक्टर, थानेदार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी डटे हुए हैं। हर स्थिति से निबटने को लेकर चतरा, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, देवघर समेत अन्य जिलों से पुलिस बल को बुलाया गया है। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: गिरिडीह चुनाव हिंसा: फायरिंग में व्यक्ति की मौत, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात