deltin33 Publish time 2026-2-26 09:27:07

UP DElEd Result 2026 Link: यूपी डीएलएड 1st एवं 3rd सेमेस्टर रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से डाउनलोड करें मार्कशीट

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/UP-DElEd-Result-2026-1772078876353_m.webp

UP DElEd Result 2026 OUT



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज की ओर से यूपी डीएलएड 1st एवं 3rd सेमेस्टर रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स परिणाम की जांच विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट btcresult.in या updeledinfo.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके रिजल्ट की जांच करने के साथ ही मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने का तरीका

यूपी डीएलएड सेशन 2023, 2021, 2018 & B.T.C 2015 का रिजल्ट छात्र btcresult.in पर जाकर एवं सेशन 2019, 2022 एवं 2024 का रिजल्ट updeledinfo.in पर जाकर चेक किया जा सकता है। नतीजे चेक करने के लिए छात्रों को लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी।
रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स

[*]यूपी डीएलएड रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
[*]जिस सेमेस्टर एवं सेशन का रिजल्ट चेक करना है उस लिंक पर क्लिक करना है।
[*]इसके बाद आपको रोल नंबर, डेट एवं बर्थ एवं दिया गया कैप्चा भरकर सबमिट करना है।
[*]अब आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप परिणाम चेक करने के साथ ही मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/26/template/image/UP-DElEd-Result-2026-out-1772078971814.jpg

[*]UP DElEd Result 2026 Link (सेशन 2023, 2021, 2018 & B.T.C 2015)
[*]UP DElEd Result 2026 Link (सेशन 2019, 2022 एवं 2024)

फेल स्टूडेंट्स के लिए ये हैं विकल्प

ऐसे छात्र जो एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं उनके पास अगले सेमेस्टर की परीक्षा में भाग लेकर पास होने का मौका रहेगा। इसके साथ ही स्टूडेंट्स अगले 1 महीने तक स्क्रूटिनी के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। स्क्रूटिनी का मौका केवल एक बार ही दिया जायेगा।
2024 बैच 1st सेमेस्टर में आधे से अधिक स्टूडेंट्स हुए फेल

यूपी डीएलएड 2024 पहले सेमेस्टर का रिजल्ट बेहद ही खराब दर्ज किया गया है। कुल 184576 स्टूडेंट्स में से 101279 छात्र अनुत्तीर्ण हो गए हैं अर्थात 57 फीसदी विद्यार्थी फेल हुए हैं।

यह भी पढ़ें-https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: UP DElEd Result 2026 Link: यूपी डीएलएड 1st एवं 3rd सेमेस्टर रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से डाउनलोड करें मार्कशीट