LHC0088 Publish time 2026-2-26 10:57:14

हरदोई में छात्रा पर हमला करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, चौकी प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/hardoi-suspend-1772084548651_m.webp



जागरण संवाददाता, हरदोई। इंटर की परीक्षा देकर लौट रही छात्रा पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मामले में लापरवाही सामने आने पर चौकी प्रभारी और एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।

लोनार कोतवाली क्षेत्र में इंटर की परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा पर असलापुर निवासी पंकज ने कथित रूप से शादी से इनकार करने पर बांके से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्रा का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जहां वह जिंदगी की जंग लड़ रही है।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। कोतवाली लोनार पुलिस जब उसे वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद कराने जगदीशपुर रोड पर ले गई, तभी आरोपी ने सिपाही की इंसास राइफल छीनकर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के दाहिने घुटने में लगी, जिससे वह घायल हो गया और मौके पर ही काबू में कर लिया गया।

उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच के दौरान सामने आया कि पीड़िता की ओर से पहले भी शिकायत दी गई थी, लेकिन उस पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए संबंधित चौकी प्रभारी रामबली और हेड कांस्टेबल अजीत को निलंबित कर दिया गया है। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: हरदोई में छात्रा पर हमला करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, चौकी प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी सस्पेंड