cy520520 Publish time 2026-2-26 11:27:33

मंडी के आदमपुर में छत गिरने से देवर की जान गई, भाभी घायल

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/died_news-1772086030091_m.webp

कैप्शन: मंडी के आदमपुर में छत गिरने से देवर की जान गई, भाभी घायल



जागरण संवाददाता, मंडी। आदमपुर के रविदास नगर में मकान की छत गिरने से देवर-भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने गंभीर अवस्था में दोनों को आदमपुर के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया जहां करीब 50 वर्षीय रोहताश की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मकान मालिक रोहताश और उसकी भाभी कृष्णा घर में मौजूद थे। कंडम हालत में होने के कारण अचानक घर की छत आ गिरी। बताया जाता है कि थोड़ी देर पहले ही लड़की स्कूल गई थी। इतने में घर की छत आ गिरी। घायल अवस्था में दोनों को पड़ोसियों ने पास ही नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं कृष्णा की हालत ठीक बताई जा रही है। मृतक रोहताश अनाज मंडी में मजदूरी का काम करता था। पत्नी के अलावा दो बेटी व एक बेटा है। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: मंडी के आदमपुर में छत गिरने से देवर की जान गई, भाभी घायल