Chikheang Publish time 2026-2-26 12:26:23

गोरखपुर समेत विभिन्न स्टेशनों से चल रहीं 80 होली स्पेशल ट्रेनें, घर आने में नहीं होगी परेशानी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/traintime-1772089313126_m.webp

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददात, गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय गोरखपुर समेत विभिन्न स्टेशनों से 400 फेरा में कुल 80 होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। यह ट्रेनें पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख स्टेशनों से अम्बाला, अमृतसर, चंडीगढ़, कोलकाता, सियालदह, धनबाद, आसनसोल, नई दिल्ली, हैदराबाद, पुणे, मुम्बई, गोंदिया, पुरी, राजकोट, वलसाड, वडोदरा, गुवाहाटी, रांची, श्री गंगानगर, जयपुर और जोधपुर आदि नगरों के लिए चलाई जा रही हैं।

इन होली स्पेशल ट्रेनों में अभी भी पर्याप्त सीटें व बर्थें खाली हैं। हालांकि, होली पर्व से पहले गोरखपुर व अन्य स्टेशनों से चलने वाली इन होली स्पेशल ट्रेनों में ही बर्थें व सीटें खाली हैं। गोरखपुर रूट पर आने वाली ट्रेनों के कन्फर्म टिकट बुक हो चुके हैं।

गोरखपुर आने वाले लोग कन्फर्म आरक्षित टिकट को लेकर परेशान हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार यात्री हाेली स्पेशल ट्रेनों से यात्रा का विकल्प चुनकर अपनी यात्रा को सुगम बना सकते है।

होली पर चलेंगी तीन विशेष गाड़ियां, मिलेगी राहत

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से तीन विशेष गाड़ियों के संचालन का फैसला लिया गया है। सभी ट्रेनें गोरखपुर होकर चलाई जाएंगी। इससे दिल्ली, राजस्थान और बिहार से यात्रा करने वालों को सहूलियत मिलेगी।

रेलवे प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 05575/05576 सहरसा–आनंद विहार टर्मिनल–सहरसा विशेष गाड़ी सहरसा से 11 मार्च 2026 को और आनंद विहार टर्मिनल से 10 व 17 मार्च 2026 को चलाई जाएगी। यह गाड़ी नरकटियागंज, बगहा, कप्तानगंज होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद के रास्ते आनंद विहार टर्मिनल तक जाएगी। वापसी में भी यही मार्ग रहेगा।

यह भी पढ़ें- रन ओवर के बाद भी ट्रेन चला रहे लोको पायलट, नहीं मिल रही छुट्टी, रेलवे सुरक्षा पर सवाल

05579/05580 पूर्णिया कोर्ट–आनंद विहार टर्मिनल–पूर्णिया कोर्ट विशेष गाड़ी 6 से 15 मार्च 2026 तक पूर्णिया कोर्ट से प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलाई जाएगी। वापसी में 8 से 16 मार्च तक आनंद विहार टर्मिनल से प्रत्येक रविवार, सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को संचालित होगी। यह गाड़ी सहरसा, सुपौल, रक्सौल, नरकटियागंज और कप्तानगंज के रास्ते गोरखपुर पहुंचेगी। आगे लखनऊ मंडल के प्रमुख स्टेशनों से होकर दिल्ली क्षेत्र तक जाएगी।

05064/05063 गोमतीनगर–मालतीपाटपुर–गोमतीनगर साप्ताहिक विशेष गाड़ी 26 फरवरी से 26 मार्च 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को गोमतीनगर से और 28 फरवरी से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को मालतीपाटपुर से चलाई जाएगी। यह गाड़ी गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, मऊ, वाराणसी, गया, भुवनेश्वर होते हुए मालतीपाटपुर पहुंचेगी। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: गोरखपुर समेत विभिन्न स्टेशनों से चल रहीं 80 होली स्पेशल ट्रेनें, घर आने में नहीं होगी परेशानी