cy520520 Publish time 2026-2-26 12:56:48

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बस हादसा मामले में फरार ड्राइवर-खलासी की तलाश जारी, एक्‍सीडेंट में 5 लोगों की हुई थी मौत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/73331469-1772091413048-1772091445153_m.webp



जागरण संवाददाता, लखनऊ। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस हादसे में पांच लोगों की मौत के मामले में फरार हुए आरोपित दूसरे बस चालक और खलासी की तलाश में टीम जुटी हैं। पुलिस टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे और बस की सवारियों के बयान के आधार पर जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक पुलिस को आरोपितों का पता नहीं चला है।

सोमवार को गोसाईगंज में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खेमाखेड़ा गांव के पास पंजाब से सवारियां लेकर बिहार जा रही डबल डेकर बस पलट गई थी। घटना में कुल पांच लोगों की मौत हो गई। 40 सवारियों को चोटें आई थी। बस पर सवार बिहार के अररिया निवासी महिला की तहरीर पर पुलिस ने बस के अज्ञात चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

इसके बाद मौके से हरियाणा निवासी चालक सोमपाल को पुलिस ने पकड़ा था। सोमपाल ने पूछताछ में बताया कि बस दूसरा ड्राइवर चला रहा था। अब पुलिस दूसरे चालक और एक खलासी की तलाश में जुटी है। गोसाईगंज इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों की तलाश में टीम रवाना की गई हैं। सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। बस के मालिक के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- CM योगी के आदेश के बावजूद नहीं रुक रहा चाइनीज मांझे का इस्‍तेमाल, लखनऊ में डॉक्‍टर गंभीर रूप से घायल; लगे 10 टांकेhttps://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बस हादसा मामले में फरार ड्राइवर-खलासी की तलाश जारी, एक्‍सीडेंट में 5 लोगों की हुई थी मौत