cy520520 Publish time 2026-2-26 12:57:09

गोरखपुर में इंटर परीक्षा के बाद खूनी खेल: DB इंटर कॉलेज की पार्किंग में ईंट से वार, छात्र की मौत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/Crime-1772092061279_m.webp

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। डीबी इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को इंटरमीडिएट परीक्षा समाप्त होने के बाद पार्किंग में दो छात्रों ने बीच मारपीट हो गई। सिर पर ईंट से वार कर घायल किए गए छात्र अंकुश सिंह की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपित (नाबालिग छात्र) को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे डीवी इंटर कॉलेज में हुई। इंटरमीडिएट की परीक्षा समाप्त हुई होने के बाद सेंट मेरीज कॉन्वेंट कॉलेज का छात्र अंकुश सिंह पार्किंग में पहुंचा, तभी नीना थापा इंटर कॉलेज (एम्स क्षेत्र) के 17 वर्षीय छात्र से उसकी कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी।

मामला बढ़ने पर आरोपित ने ईंट उठाकर अंकुश के सिर पर वार कर दिया जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया गया जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की सूचना मिलते ही घर में मातम पसर गया। पीड़ित के भाई अमन सिंह ने कोतवाली थाने में आरोपित पर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें- बेटी का चॉकलेट खाने पर पति ने पत्नी को लगाई थी फटकार, बदले में कुल्हाड़ी से काटकर बच्ची की ले ली जान

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि अंकुश पादरी बाजार के पटेल नगर का रहने वाला था। घटना की जानकारी पुलिस को रात में दी गई। नाबालिग आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के वजह की जांच की जा रही है। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: गोरखपुर में इंटर परीक्षा के बाद खूनी खेल: DB इंटर कॉलेज की पार्किंग में ईंट से वार, छात्र की मौत