cy520520 Publish time 2026-2-26 12:57:12

अंबाला में सड़क हादसा, आमने-सामने टकराई दो बाइकें; युवक गंभीर रूप से घायल

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/accident-1772092229874_m.webp

लापरवाही से मोटरसाइकिल चला सामने वाले को मारी टक्कर, केस दर्ज।



जागरण संवाददाता, अंबाला शहर। गांव बडौली के माया राम ने बताया कि वह दूध बेचने का काम करता है। गांव कलेरां में उसकी करीब चार किलें कृषि योग्य जमीन है। 21 फरवरी की शाम को गांव कलेरां में अपनी जमीन पर था वह अपनी जमीन से मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव कलेरां किसी निजी काम जा रहा था तो जोघा नाला पुल के पास पहुंचा तो उसके आगे एक मोटरसाइकिल चालक अपनी मोटरसाइकिल को लापरवाही से चला रहा था।

एक अन्य मोटरसाइकिल चालक कलेरां की तरफ से आ रहा था, जिसमें आमने-सामने से आ रही मोटरसाइकिलों में टक्कर हो गई। मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिर गया। जिसकी पहचान उसके छोटे भाई चेतन के रूप में हुई, जिसके सिर में चोट लगी।

वहीं दूसरे मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम रवि निवासी गांव सेगती बताया। इसके बाद चेतन को सिविल अस्पताल शहर ले गए, जहां पर डाक्टर ने सेक्टर 32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया, परंतु वह प्राइवेट में ले गए। चेतन आइसीयू में है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: अंबाला में सड़क हादसा, आमने-सामने टकराई दो बाइकें; युवक गंभीर रूप से घायल